Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अमर उजाला डाट काम के होमपेज पर क्यों छाया है सेक्स ही सेक्स?

​अमर उजाला पर सेक्स कंटेंट जमकर परोसा जा रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि अमर उजाला डॉट कॉम का बिजनेस काफी गिरा है। डॉट काम के लोग न्यूज नहीं, सेक्स बेचकर अपनी नौकरी बचाने में लगे हैं।

​अमर उजाला पर सेक्स कंटेंट जमकर परोसा जा रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि अमर उजाला डॉट कॉम का बिजनेस काफी गिरा है। डॉट काम के लोग न्यूज नहीं, सेक्स बेचकर अपनी नौकरी बचाने में लगे हैं।

जब विनोद वर्मा सर्वेसर्वा संपादक थे और सफलतापूर्वक अमर उजाला को ऊंचाइयों पर ले जा रहे थे तो आजकल जो लोग सर्वेसर्वा हैं वही लोग ब्रांड इमेज खराब होने का हाय तौबा मचाए थे और मालिक तन्मय माहेश्वरी की नजर में विनोद वर्मा का नंबर गिराया था। संपादक विनोद वर्मा गुट और बिजनेस हेड हिंमाशु गौतम गुट में बहुत दिनों तक संघर्ष चला। इस संघर्ष में साइट का बिजनेस गिरने लगा।

जब विनोद वर्मा इस्तीफा देकर चलते बने तो वहां का संघर्ष खत्म हो गया और साइट की पूरी जिम्मेदारी बिजनेस हेड और नए संपादक पर आ गई। अब बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जमकर सेक्स परोसा जा रहा है। सेक्स अमर उजाला के ब्रांड इमेज को कितना चमकाएगा यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा। अमर उजाला डाट काम के होमपेज की तस्वीर देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

AU dot com home page

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन