Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चौथे खंभे में दीमक लग गया है, मीडिया धंधेबाज और मुस्लिम विरोधी : आजम खां

बदायूं : उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि मीडिया धंधेबाज है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में दीमक लग गया है। मीडिया देश को बदनाम कर रहा है। धंधा चलाने को ये किसी भी हद तक जा सकता है। मीडिया न देश की इज्जत करता है, न रिश्तों की। मीडिया को जितनी आजादी भारत में है, उतनी दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं है। मीडिया की झूठी खबरों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। एक गलत खबर ने भारत को बलात्कारियों को देश बना दिया। 

इससे पहले पिछले महीने सूचना प्रौद्योगिकी कानून में पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की शक्ति देने वाले प्रावधान को खारिज करने को लेकर लखनऊ में उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि मीडिया अपराधियों की हिमायत करता है। एक बार और उनका तंज था कि मीडिया ने तो हमारी भैंसों को क्वीन विक्टोरिया से भी ज्यादा मशहूर कर दिया है। 

इसी तरह कॉमनवेल्थ पार्लियामेंन्ट्री एसोसिएशन दल की सात देशों की यात्रा की आलोचना किए जाने को लेकर उन्होंने मीडिया, खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उसे ‘मुस्लिम विरोधी’ तथा भाजपा के हाथों की कठपुतली तक करार दे दिया था। उस समय हॉलैंड से जारी एक बयान में उन्होंने कहा था कि हमारा अधिकांश मीडिया, खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मुस्लिम विरोधी है। इसी के चलते मीडिया को पहली बार किसी मुस्लिम मंत्री के नेतृत्व में दौरे पर जाने की बात हजम नहीं हो रही है और वे इस बारे में अनर्गल बातें कह रहे हैं। इनका मुख्य मकसद मुझे, मुसलमानों और समाजवादी पार्टी को कमजोर करना है। आज से कुछ बरस पहले जब दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों पर अरबों रुपए खर्च हुए थे तो उस समय मीडिया ने उसकी इतनी आलोचना नहीं की थी जितनी इस दौरे की कर रहा है। यह वही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया है जो पूरी तरह से मुस्लिम विरोधी है और धर्म व जाति का नाम लेकर दंगे कराता है।

बदायूं की सभा में उन्होंने ये भी कहा कि दो तरह की महिलाएं होती हैं, अमीर और गरीब। अमीर यानी पार्टीबाज, यारबाज और कल्ब जाने वाली और गरीब मतलब बच्चे पैदा करने वाली। गरीब घरों की महिलाएं यार के साथ नहीं जा सकती, वो क्लबों में नहीं जातीं, लिहाजा ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। वो बीबी होती है और शौहर होता है इसलिए खानदान भी बड़ा होता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. manoj kumar

    April 14, 2015 at 5:14 pm

    खान सा‍हब को नही मालूम कि म‍िडिया क्‍या है, आज अगर वह सुर्खियों है तो सिर्फ मीडिया के मलबूते, जिस दिन म‍िडिया का दिमाग घुमा खान साहब कही ओर दिखार्इ देंगें

    मनोज कुमार, दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन