Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

डीएवीपी की नई विज्ञापन नीति के विरोध में बाड़मेर के पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन

बाड़मेर । बाड़मेर प्रेस क्लब बाड़मेर की ओर से सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी 2016 की नई विज्ञापन निति के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ पी विष्नोई को सौपा। क्लब के अध्यक्ष लाखाराम जाखड़ ने बताया कि ज्ञात हो कि नई नीति जो जारी हुई है उसमें अंकों के आधार पर समाचार पत्र पत्रिकाओं को विज्ञापन सूची में वरीयता क्रम में विज्ञापन देने के लिए चयन करने की बात कही गयी है जो लघु एवं मध्यम समाचार पत्र के संचालको के साथ कुठाराघात है।

उन्होंने कहा कि कहा की चूँकि डीएवीपी को ही देश की सभी राज्य सरकारें भी आधार मानती रही है और डीएवीपी के रेट को ही आधार मानकर समाचार पत्रों को विज्ञापन भी जारी करती रही हैं तथा डीएवीपी के रेट पर ही भुगतान भी होता रहा है ऐसी स्थिति में राज्य सरकारों के विज्ञापन से भी लघु एवं मध्यम समाचार पत्र के संचालक वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएवीपी ने जो नई अंकीय व्यवस्था लागू की है उसके बाद लघु एवं मध्यम समाचार पत्र पत्रिकाओं को केंद्र एवं राज्य सरकारों के विज्ञापन भी मिलना संभव ही नहीं होगा।

ज्ञापन के जरिये इस विज्ञापन नीति का विरोध करते हुए इसे समाप्त करने ओर लघु एवं मध्यम समाचार पत्रो में विज्ञापन के प्रतिषत को बढाने की मांग की गई। इस नीति के विरोध में दिल्ली के जन्तर मन्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर पूमनसिंह राठौड़, मदन छाजेड़, हरीश चण्डक, ओम माली, विजय कुमार, प्रहलाद प्रजापत, मदनदान चारण, आनन्द आचार्य, शैलेश वासु, शाहिद हुसैन, इन्द्र बारूपाल, जसवन्तसिंह, ठाकराराम मेघवाल, प्रवीण बोथरा, दोस्त अली, प्रवीण गौड़, कपिल मालू सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

लाखाराम जाखड़
अध्यक्ष
बाड़मेर प्रेस क्लब
बाड़मेर, 8094222255

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन