Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खबर का असर : लोकमत समूह ने छुट्टी के दिन जारी की सैलरी, संपादकीय कर्मियों ने भड़ास का जताया आभार!

हाराष्ट्र के मीडिया समूह ‘लोकमत’ ने मकर सक्रांति पर घोषित अवकाश के बाद भी आनन-फानन में अपने कर्मचारियों की 14 जनवरी को दोपहर में सैलरी जारी की. खास बात यह है कि सैलरी ‘भड़ास’ की प्रकाशित खबर के बाद जारी की गई।

लोकमत समूह के मानव संसाधन विभाग और लेखा विभाग के कर्मचारियों की घोषित अवकाश दिवस पर दफ्तर आने की परंपरा नहीं है। सिर्फ संपादकीय विभाग कुछ घोषित अवकाश दिवस पर अखबार निकालने दफ्तर आता है। बाकी, सभी विभागों के कर्मचारियों का अवकाश होता है।

चूंकि संपादकीय कर्मचारियों की विलंबित सैलरी संबंधी खबर ‘भड़ास’ पर प्रकाशित हुई, तब लोकमत प्रबंधन ने आनन-फानन में कर्मचारियों (प्रोफेशनल एसोसिएट) की सैलरी जारी की और दोपहर से लेकर शाम तक सैलरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

लोकमत समूह के संपादकीय कर्मचारियों ने अपनी व्यथा को उजागर करने के लिए ‘भड़ास’ का आभार जताया है।

मूल खबर…

लोकमत समूह में कई संपादकीय कर्मचारियों को नहीं मिला दिसंबर का वेतन!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन