Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को IMWA का बेस्ट सोशल मीडिया अवॉर्ड

दिल्ली : मावलंकर ऑडिटोरियम में गत दिवस हर साल की तरह इंडियन मीडिया वैल्फेयर एसोसिएशन की ओर से इम्वा अवार्ड 2015 से पत्रकारों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद उदित राज आदि की उपस्थिति में पत्रकारिता के भिन्न-भिन्न क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार सम्मानित हुए। बेस्ट सोशल मीडिया का अवॉर्ड भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को दिया गया। बेस्ट क्राइम एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी और लीडिंग शो के लिए रजत शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा कि पत्रकार हर परिस्थिति में हर खबर पर नज़र बनाए रखता है और जनता को हर खबर से राबता कराता है। मीडिया को ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। इसीलिए IMWA  पत्रकारों के मान और सम्मान के लिए इम्वा अवॉर्ड हर साल कराता है, जिससे पत्रकारों का हौसला अफज़ाई हो और साथ साथ उनका मनोबल भी बढ़ता जाए। 

दिल्ली : मावलंकर ऑडिटोरियम में गत दिवस हर साल की तरह इंडियन मीडिया वैल्फेयर एसोसिएशन की ओर से इम्वा अवार्ड 2015 से पत्रकारों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद उदित राज आदि की उपस्थिति में पत्रकारिता के भिन्न-भिन्न क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार सम्मानित हुए। बेस्ट सोशल मीडिया का अवॉर्ड भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को दिया गया। बेस्ट क्राइम एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी और लीडिंग शो के लिए रजत शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा कि पत्रकार हर परिस्थिति में हर खबर पर नज़र बनाए रखता है और जनता को हर खबर से राबता कराता है। मीडिया को ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। इसीलिए IMWA  पत्रकारों के मान और सम्मान के लिए इम्वा अवॉर्ड हर साल कराता है, जिससे पत्रकारों का हौसला अफज़ाई हो और साथ साथ उनका मनोबल भी बढ़ता जाए। 

सम्मान समारोह में बेस्ट एनसीआर न्यूज़ चैनल टोटल टीवी, फोकस न्यूज़ सीईओ दीपक अरोड़ा, बेस्ट रीजनल न्यूज़ चैनल यूपी न्यूज़ नेशन, बेस्ट रीजनल चैनल एमपी सहारा समय, बेस्ट नेशनल एंकर अजय कुमार न्यूज़ नेशन, बेस्ट नेशनल एंकर (वुमेन) अंजना ओम कश्यप आज तक, बेस्ट क्राइम एंकर (वुमेन) अनुराध दास (ज़ी न्यूज़), बेस्ट लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पांडे को दिया गया। बेस्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मुन्ने भारती, बेस्ट कैमरामैन शेलेंद्र कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट सोशल न्यूज़ चैनल दिशा टीवी, बेस्ट लीगल जर्नलिस्ट धर्मेंद्र मिश्रा दैनिक जागरण, बेस्ट फिल्ड जर्नलिस्ट राकेश सोनी, बेस्ट फ्रीलांस जर्नलिस्ट दीपक दालमिया, बेस्ट सोशल जर्नलिस्ट प्रिंट शगुफ्ता शीरीन रायपुर ,  बेस्ट हेल्थ जर्नलिस्ट संदीप तिवारी, बेस्ट सोशल यंग जर्नलिस्ट अंकुर शुकला, बेस्ट इंटरनेशनल जर्नलिस्ट राजेश शर्मा, बेस्ट एजुकेशन जर्नलिस्ट- अंजुम जाफरी रोज़नामा, बेस्ट सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट वुमेन सुनीता तिवारी हिंदुस्तान टाइम्स, बेस्ट इंटरटेंमेंट जर्नलिस्ट संजय निगम को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार से बेस्ट स्पोर्टस जर्नलिस्ट आरती दलाल, बेस्ट इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट राहुल छाबरा डेक्कन हराल्ड, बेस्ट एक्टिविटी जर्नलिस्ट फरीद अली आजतक, बेस्ट आर्ट & कल्चर अली आबिदी, बेस्ट इंटरप्रेन्यूर शगुन कश्यप, बेस्ट पीआर एजेंसी क्रोम, बेस्ट रेडियो जॉकी नवेद रेडियो मिर्ची, बेस्ट एचआर इश्तियाक खान न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश अभिलाश, बेस्ट यंग इंटरटेंमेंट जर्नलिस्ट(वुमेन) सुनिता मिश्रा पंजाब केसरी, बेस्ट यंग जर्नलिस्ट(मेल) अमित आंनद यूएनआई, बेस्ट सोशल क्राइम रिपोर्टर – दुर्गेश गजरी, बेस्ट आरटीआई एक्टीविस्ट राजीव शर्मा, बेस्ट पॉलिटीकल जर्नलिस्ट उत्तराखंड – विधि चंद सिंघल, बेस्ट फार्मिग जर्नलिस्ट विरेंद्र परिहर, बेस्ट न्यूज़ एजेंसी (इलेक्ट्रोनिक) एएनआई , बेस्ट न्यूज़ एजेंसी(प्रिंट) यूएनआई, बेस्ट आर्ट एंड कल्चरल जर्नलिस्ट(इलेक्ट्रोनिक) समीना अली राज्यसभा टीवी, बेस्ट क्राइम जर्नलिस्ट(इले.) रवि के वैश न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट यंग जर्नलिस्ट(यंग) योगेश मिश्रा एसएमबीसी चैनल, बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट(इलेक्ट.) परिमल दास एनडीटीवी, बेस्ट स्पोर्टस जर्नलिस्ट रुमाना खान एबीपी न्यूज़, बेस्ट सोशल जर्नलिस्म रविश कुमार एनडीटीवी,  बेस्ट न्यूज़ एंकर यूपी अंजीत श्रीवास्तव न्यूज़ नेशन यूपी, बेस्ट फिमेल एंकर एवं समाजसेविका अनिता सहगल आदि को सम्मानित किया गया।

इम्वा अवॉर्ड के प्रोग्राम में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय लेखी, पॉप सिंगर शंकर साहनी, कॉमेडियन राजीव मल्हौत्रा, सरदार प्रताप फौजदार आदि जैसे प्रसिद्ध लोग मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
8 Comments

8 Comments

  1. vijay Prakash Rai

    May 5, 2015 at 11:50 am

    यशवंत सर को बहुत बहुत बधाई।

  2. Davinder S. Guleria

    May 5, 2015 at 12:16 pm

    भाई साहब, बहुत-बहुत बधाई। आप उस मीडिया की अंदर की सच्चाई सामने लाते हैं, जिसकी खुद की हालत दीपक तले अँधेरा वाली है. आप तो इससे भी बड़े अवार्ड के हकदार हैं.

  3. Dinanath

    May 4, 2015 at 8:11 am

    Bahut Bahut sumbhkamnaye!!!
    Sir, aap se hum media persons ko bahut umid hai.
    Aaj Majithia ka mamla desh bhar me charcha ka visay bana huwa hai.

    Aap se anurodh hai ki aap apne lekh ke duara media persons me jagrukta laye.

    Har Media person president of India, PM of India, Chief Justice of India ko letter likhe kar Labour department par pressure banaye ki investigation me koyi kami na rahe. Officer bikne ki humit na jute.

  4. rahul

    May 4, 2015 at 11:03 am

    badhai bhai

  5. Rajendara Hada

    May 4, 2015 at 2:04 pm

    Bhai bahut-bahut badhai.

  6. Mahendra Agrawal

    May 4, 2015 at 6:59 pm

    Bahut Bahut Subhkamnaye. halaki u to bhadas ko aur na hi yashwant ji ko kisi award ki jaroorat hai. yeh dono apne aap me hi award hai. once again congratulate

  7. कुंवर समीर शाही

    May 5, 2015 at 6:45 am

    भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को IMWA का बेस्ट सोशल मीडिया अवॉर्ड दिए जाने पर हार्दिक बधाई –सही मायने में अवार्ड सार्थक हुआ है ..आयोजको को बहुत बहुत सुक्रिया जिन्होंने सच में पुरस्कार की गरिमा के अनुरूप व्यक्ति का चयन किया ..जय हो
    कुंवर समीर शाही

  8. umesh shukla

    May 5, 2015 at 10:13 am

    badhai ho Yashwantji ko.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन