Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कार्ल मार्क्स जब नर्क पहुंचे!

मृत्यु के उपरांत कार्ल मार्क्स को नर्क भेजा गया. वहां उन्होंने प्रताड़ना, कार्य करने की अवधि, सुविधाओं इत्यादि को लेकर विरोध करना प्रारंभ कर दिया. नर्क का प्रशासक परेशान आ गया.

एक दिन स्वर्ग के प्रशासक के साथ बैठकी में उसने अपनी समस्या बतायी, तो स्वर्ग के प्रशासक ने कहा कि वह कार्ल मार्क्स को स्वर्ग भेज दे.

कुछ दिन बाद दोनों मिले।

नर्क के प्रशासक के पूछने पर स्वर्ग के प्रशासक ने बताया कि मार्क्स से कोई परेशानी नहीं है. वे क्लब में बैठते हैं और दर्शन बतियाते हैं. अन्य लोगों भी आनंद आता है.

यह सुनकर नर्क के प्रशासक ने कहा कि उन्हें वही रख लें.

फिर कुछ दिन बाद दोनों की भेंट हुई. स्वर्ग के प्रशासक ने मार्क्स की फिर प्रशंसा की.

बात-बात में नर्क के प्रशासक ने पूछा कि ईश्वर का हाल कैसा है, वे अच्छे तो हैं.

इस पर स्वर्ग के प्रशासक ने उत्तर दिया- ईश्वर! वह क्या होता है!!

साभार–प्रकाश के रे

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन