Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार चैनल द्वारा आयोजित “महाकुंभ सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह” में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, तस्वीरें देखें

ब्रजेश मिश्रा-

“जो हाथ गंदगी साफ़ करते हैं, असली नायक वही हैं।”

आज भारत समाचार न्यूज़ चैनल के मंच से महाकुंभ के सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया, जिन हजारों सफाई कर्मचारियों ने बिना किसी प्रशंसा की चाहत के अपना कर्तव्य निभाया। जब 66 करोड़ श्रद्धालु पुण्य कमाकर लौटे, तब इन्होंने सफाई की ज़िम्मेदारी निभाकर असली पुण्य अर्जित किया।

भारत समाचार द्वारा आयोजित “महाकुंभ सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारे इस ऐतिहासिक और अनूठे प्रयास की खुले दिल से सराहना की।

भारत समाचार का प्रण है कि हम समाज के असली नायकों को सम्मान दिलाते रहेंगे।

सफाई कर्मियों को नमन!

वीरेंद्र सिंह-

भगवान राम को वंचितो, आदिवासियो, ग़रीबों…और दलितो का राजा कहा गया है…राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर…हज़ारों साल पहले ही…आने वाली पीढ़ियों को…जात पात का भेद मिटाने का…संदेश दिया था…राम की यह शिक्षा…आज के युग में भी बहुत प्रासंगिक है…राम हमारे ऐसे भगवान है…जिन्होंने भारद्वाज के आश्रम में रूकने के दौरान…पुण्य त्रिवेणी में स्नान किया है।आज हज़ारों साल बाद भी…राम की उसी आस्था के सहारे…हमारी सनातन परंपरा…आगे बढ़ रही है…प्रयाग महाकुंभ का सैलाब…उसी आस्था का प्रकटीकरण था…इस महाकुंभ में सफ़ाई के महानायकों को…आज सम्मानित करने का अवसर मिला…जो वंचित है…गरीब है…उनके सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहर्ष आना स्वीकार किया…मुख्यमंत्री जी की सहृदयता से…समाज के सबसे निचले तबके के चेहरे पर…भारत समाचार और बृजेश मिश्रा जी ने…एक छोटी सी मुस्कान…लाने की कोशिश की है…राम के आदर्शों की यह परम्परा…अनंत काल तक ऐसे ही…जीवित रहेगी…समृद्ध और सक्षम लोगों की…यह ज़िम्मेदारी है कि…वह इस व्यवस्था को…आगे बढाते रहे…आप सभी के आगमन पर…मैं हदय से…आभार प्रकट करता हूँ…तसवीरें प्रेम और भाव प्रकट करती है…इतिहास बनतीं हैं…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन