Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्मार्टफोन यूजर्स बिना इंटरनेट ही डीडी के दर्जन भर से ज्यादा चैनल देख सकेंगे

अब आप अपने मोबाइल फोन पर बिना इंटरनेट खर्च किए फ्री में टीवी देख सकेंगे। यह सुविधा दूरदर्शन ने स्मार्टफोन के बढ़ते क्रेज और यूजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए देने का फैसला किया है। दूरदर्शन की ये सर्विस निशुल्क होगी। स्मार्ट फ़ोन यूज़र्स के लिए शुरू की गई यह सर्विस दिल्ली, मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, जालंधर, रायपुर, इंदौर, भोपाल, औरंगाबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए है।

दूरदर्शन द्वारा दी जा रही इस सर्विस के चलते डीडी के लगभग सारे प्रसिद्ध चैनल जैसे डीडी नैशनल, डीडी न्यूज, डीडी भारती, डीडी स्पोर्टस, डीडी क्षेत्रीय और डीडी किसान आदि चैनल देखे जा सकेंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही दूरदर्शन इसमें और भी चैनल्स की संख्या बढ़ा सकता है। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए एक डीवीबी-टी2 डोंगल की ज़रुरत पड़ेगी। डीवीबी-टी2 डोंगल द्वारा आप ओटीजी केबल वाले मोबाइल फोन या टैबलट पर टीवी देख सकते हैं। इस सर्विस को यूज करने के लिए डोंगल में एक एंड्रॉयड एप डाउनलोड करनी होगा। उसके बाद गूगल प्ले स्टोर से टीवी-ऑन-गो (ओटीजी) दूरदर्शन एप डाउनलोड करना होगा। बता दें प्रसार भारती ने बिना इंटरनेट टीवी दिखाने के लिए ऑन-द-गो सर्विस के साथ ही डिजिटल विडियो ब्रॉडकास्टिंग डिवाइस (डीवीबी टी2) को भी लॉन्च किया है। इस डिवाइस की क्षमता 40 एमबीपीएस तक है।

इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन