Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण कानपुर में यौन शोषण प्रकरण : पीड़िता बीना शुक्ला ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिया बयान, सभी आरोपियों का नाम लिया

दैनिक जागरण, कानपुर में जिस महिला बीना शुक्ला का यौन शोषण किया गया, उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है. उसने इस मामले के सभी आरोपियों का नाम लिया और इन पर आरोपों को दुहराया. इस कवायद से पुलिस द्वारा कई आरोपियों को बचाने और मामले की लीपापोती करने के अभियान पर ठंढा पानी पड़ गया है. माना जा रहा है कि अगर सब कुछ निष्पक्ष तरीके से हुआ और मामले की सुनवाई बिना दबाव के की गई तो सारे आरोपी जेल में होंगे.

दैनिक जागरण, कानपुर में जिस महिला बीना शुक्ला का यौन शोषण किया गया, उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है. उसने इस मामले के सभी आरोपियों का नाम लिया और इन पर आरोपों को दुहराया. इस कवायद से पुलिस द्वारा कई आरोपियों को बचाने और मामले की लीपापोती करने के अभियान पर ठंढा पानी पड़ गया है. माना जा रहा है कि अगर सब कुछ निष्पक्ष तरीके से हुआ और मामले की सुनवाई बिना दबाव के की गई तो सारे आरोपी जेल में होंगे.

ज्ञात हो कि इसी प्रकरण से संबंधित खबर भड़ास पर छापने के कारण दैनिक जागरण प्रबंधन ने भड़ास4मीडिया के एडिटर इन चीफ यशवंत सिंह और तत्कालीन कंटेंट एडिटर अनिल सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कराया और जेल भिजवा दिया था. साथ ही भड़ास से जुड़े लोगों के घर और आफिसों पर छापे मरवाए गए ताकि भड़ास पर मीडिया के पोलखोल अभियान को हमेशा के लिए रोका जा सके और भड़ास से जुड़े लोगों को बुरी तरह डराया जा सके ताकि ये लोग आगे फिर कलम उठाने की हिम्मत न कर सकें.

इसी तरह यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता बीना शुक्ला को भी जागरण प्रबंधन ने कई तरह से डराया-धमकाया, साथ ही प्रलोभन दिया लेकिन बीना शुक्ला न तो डरीं और न ही जागरण के किसी बहकावे में आईं. इस पूरे मामले को जानने-समझने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर एक-एक कर क्लिक करें और पढ़ते जाएं.

जागरण, कानपुर में यूनिट हेड, सीजीएम एवं आईटी हेड पर महिलाकर्मी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

xxx

जागरण, कानपुर में यौन उत्‍पीड़न मामले में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

xxx

मेरी खबर के कारण जागरण वालों ने यशवंत और अनिल पर अत्याचार किया : बीना शुक्ला

xxx

दैनिक जागरण, कानपुर के नितिन श्रीवास्तव, प्रदीप अवस्थी, संतोष मिश्रा, दिनेश दीक्षित के खिलाफ मुकदमा

xxx

दैनिक जागरण में यौन शोषण की शिकार महिला मीडियाकर्मी ने जारी किया एक टेप (सुनें)

xxx

बीना शुक्ला की लड़ाई, भड़ास वालों की गिरफ्तारी और जागरण के बनिये मालिक

xxx

अगर पुलिस और दैनिक जागरण नितिन श्रीवास्तव को बचाते हैं तो मैं आत्मदाह कर लूंगी: बीना शुक्ला

 

Local News Community
3 Comments

3 Comments

  1. wise1

    October 1, 2014 at 2:47 pm

    ये अखबार हमारे देश के मस्तक पर कलंक है। इसकी काली पत्रकारिता
    को देश की जनता को समझना होगा।

  2. ravish

    December 11, 2014 at 3:57 pm

    Ye jagran wale to aasaram, baba raam pal jaise hi bhediye hain…jo khal odh ke maal pe rahe hain sampatti khade kar rahe hain..aur durachar bhi kar rahe hain..

  3. Bhupendra Rana

    February 29, 2016 at 9:36 pm

    आपने भी हद कर दी साहब..
    यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता का नाम तक नहीं छापते हैं और आपने उसे हेडिंह में डाल दिया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन