Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार का अड्डा है ये टोल प्लाज़ा: NHI अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रकों से रोज़ लाखों की फर्जी वसूली!

सुजीत सिंह प्रिंस-

गाजीपुर। जिले के क्यामपुर-मिर्जापुर (डाढ़ी मोड़) बिरनो टोल प्लाज़ा पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सूत्रों की मानें तो यहां रोज़ाना ओवरलोड ट्रकों से फर्जी वसूली कर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये तक की अवैध कमाई की जा रही है।

सबसे बड़ा खेल यह है कि टोल प्लाज़ा के ठेकेदार की टीम ओवरलोड गाड़ियों की पर्ची काटती है, कैश में पैसा लेती है, लेकिन पर्ची में ओवरलोड के स्थान पर ज़ीरो-ज़ीरो लिख दिया जाता है। यही नहीं, कई पर्चियों पर गाड़ी का पूरा नंबर भी नहीं लिखा जाता, सिर्फ ‘7475’ जैसे अंश लिख दिए जाते हैं।

हैरत की बात तो यह है कि सिर्फ 20 मिनट बाद उसी नंबर पर फिर से दूसरी पर्ची काट दी जाती है, जिससे गाड़ियों का सही ब्यौरा ही गड़बड़ा जाता है।

सूत्र बताते हैं कि वाराणसी–गाजीपुर–गोरखपुर NH-24 से गुजरने वाले इस फोर लेन पर हर रोज़ लगभग 200 ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। इन गाड़ियों की पर्चियां किसी फर्जी मोबाइल सॉफ्टवेयर से काटी जाती हैं, जिसमें न तो NHI का लोगो होता है और न ही कोई प्रमाणिकता।

खबर यह भी है कि इस गोरखधंधे का एक मोटा हिस्सा NHI के पीडी तक पहुँचता है। जब इस मामले में NHI के पीडी ललित जी से व्हाट्सएप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया—“सबूत दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे।” मगर जब पर्चियां सबूत के तौर पर भेजी गईं, तो उन्होंने किसी भी सवाल पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी। समाचार लिखे जाने तक गोरखपुर पीडी की ओर से भी कोई जवाब नहीं आया।

यह पूरा मामला साफ़ करता है कि डाढ़ी–बिरनो टोल प्लाज़ा भ्रष्टाचार का हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां हर रोज़ नियम-कायदों को ताक पर रखकर ट्रकों से फर्जी वसूली की जा रही है। सवाल उठता है कि आखिर कब तक यह भ्रष्टाचार जारी रहेगा और कब तक NHI की चुप्पी इस खेल को संरक्षण देती रहेगी?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन