Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया के बीएसए ने दिया अखबार को नोटिस, पत्रकारों में रोष

देवरिया : सम्भवतः गोरखपुर में वित्तीय अनियमितता में निलम्बित हो चुके तथा कई आरोपों से घिरे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक समाचार के प्रकाशन से क्षुब्ध होकर समाचार पत्र को कानूनी नोटिस दिया है। इससे नाराज पत्रकारों ने बीएसए के कार्यों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के मुख्य सचिव से की है।

लखनऊ से प्रकाशित सिटी टाईम्स के संवाददाता प्रेम शंकर मणि ने बीएसए मनोज कुमार मिश्र के सम्बन्ध में खबर लिखी थी कि अध्यापकों के प्रमोशन में घपला किया गया है। इस समाचार में कई करोड़ रुपए के खेल का बीएसए पर आरोप लगाया था गया। इससे नाराज बीएसए ने समाचार पत्र को अपने एक अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा है कि यदि 15 दिन के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो अदालती कार्यवाही की जाएगी। हांलाकि निर्धारित अवधि बीत गई है। 

सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व जब बी एस ए गोरखपुर में थे, नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत पर इनको निलम्बित कर दिया गया था। जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि पूरा मामला क्या है, उनकी जानकारी में नहीं है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन