Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

छवि राय के अंतिम संस्कार में मीडिया, नेता, अभिनेता सबकी भीड़ उमड़ी

लखनऊ : सहारा ग्रुप के चेयरमैन ‘सहाराश्री’ सुब्रत राय सहारा की मां छवि राय का अंतिम संस्कार… सहाराश्री की मां छवि राय के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब… बैकुंठधाम में हुआ सहाराश्री की मां छवि राय का अंतिम संस्कार… अंतिम संस्कार में शामिल हुए देश-विदेश से आए सहारा ग्रुप के अधिकारी और कर्मचारी… देश के कई बड़े वीवीआईपी, ब्यूरोक्रेट्स, फिल्मी सितारे भी छवि राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे…

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, अरविंद सिंह गोप, शाहिद मंज़ूर भी छवि राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे… राज्यसभा सांसद राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, एमएस बिट्टा भी छवि राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे… फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी छवि राय के अंतिम संस्कार में पहुंचे… लखनऊ के डीएम-एसएसपी समेत पूरा ज़िला प्रशासन भी छवि राय के अंतिम संस्कार में रहा मौजूद…

ईटीवी के सीनियर एडिटर ब्रजेश मिश्रा, आईबीएन-7 के शलभमणि त्रिपाठी, एबीपी के पंकज झा, आजतक के अनूप श्रीवास्तव, ज़ी मीडिया के विवेक तिवारी, एनडीटीवी के कमाल ख़ान, इंडिया टीवी की रुचि कुमार और सहारा मीडिया की लखनऊ यूनिट समेत लखनऊ मीडिया के तमाम दिग्गज भी हुए छवि राय के अंतिम संस्कार में शामिल… छवि राय के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास-5, कालीदास मार्ग पहुंचे अमिताभ बच्चन… अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन भी पहुंचे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन