Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चीनियों को हथकड़ी लगाने की हिम्मत अमेरिका में नहीं है!

समर अनार्या-

अवैध चीनी आप्रवासी संयुक्त राज्य अमेरिका में लैटिन अमरीकियों के बाद सबसे बड़ा अवैध आप्रवासी समूह हैं- ख़ुद अमेरिकी सरकार के मुताबिक उनकी संख्या 28,000 के ऊपर है। माने हमारे करीब 18,000 के डेढ़ गुना से ज़्यादा!

लेकिन ट्रंप की हिम्मत नहीं हुई कि उनको हाथों में हथकड़ी और पाँवों में बेड़ियाँ डाल जानवरों की तरह मालवाहक विमान में भर के चीन भेज दे।

जानते हैं क्यों?

क्योंकि चीन भीतर चाहे जो करे, बाहर अपने नागरिकों के सम्मान को अपना सम्मान समझता है। उसका कोई एक नागरिक कहीं पकड़ा जाता है और उसके साथ कानूनी सीमा के बाहर जाकर कोई दुर्व्यवहार होता है तो वो दुर्व्यवहार करने वाले देश के नागरिकों को पकड़ के अपनी जेलों में बंद कर देता है! सम्मानित कूटनीतिक जर्नल फॉरेन पालिसी की पिछली साल की रपट में था कि चीनी जेलों में 5,000 से ज़्यादा विदेशी कैदी हैं और इनमें सबसे ज़्यादा अमरीकी हैं!

ऊपर से चीन के नेतृत्व में आत्म सम्मान भी है- जिनपिंग न्यौता पाकर भी ट्रंप के उद्घाटन में नहीं गए- ट्रम्प ने पूरे चुनाव प्रचार में चीन और भारत को कनाडा और मैक्सिको जितना ही निशाना बनाया था। ऐसे में कोई आत्म सम्मान वाला क्यों जाएगा! बाकी हमारे वाले का पता ही है आपको! कोई करम नहीं छोड़ा कि न्यौता भर पा जायें पर मिला ही नहीं!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन