Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने DM आवास में दो घंटे बंधक बनाने का आरोप लगाया!

अभिषेक उपाध्याय-

“साला पंडित पागल हो गया है। इस साले को रात भर अपने आवास में बंधक बनाकर रखो। इस साले को जाने मत देना।”

UGC और ब्राह्राण बटुकों की चोटी खींचे जाने के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के लिए ये किसने कहा?

लखनऊ से ये किसका फोन था? बरेली के डीएम अविनाश सिंह के फोन पर लखनऊ से कौन बात कर रहा था?

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का सनसनीख़ेज आरोप। उन्हें डीएम अविनाश सिंह के आवास पर बंधक बनाया गया।

बंधक बनाने के दौरान डीएम अविनाश सिंह के मोबाइल पर लखनऊ से किसी का फोन आया। उन्होंने इस दौरान की बातचीत को सुना, जिसमें लखनऊ से फोन करने वाला कह रहा था-

“साला पंडित पागल हो गया है। इस साले को रात भर अपने आवास में बंधक बनाकर रखो। इस साले को जाने मत देना।”

उत्तर प्रदेश में ये क्या हो रहा है? ब्राह्राण बटुक की चोटी खींच खींचकर मारने वाली पुलिस पर अब तक कोई एक्शन नहीं!! और विरोध में इस्तीफा देने वाले अधिकारी को ‘पंडित’ के नाम से अपशब्द और धमकी।

क्या ब्राह्राण विरोध का नशा सिर पर चढ़कर नाच रहा है? सत्ता की खिड़की से एक ‘हाता’ झांक रहा है?


सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित किए गए। योगी सरकार ने अनुशासनहीनता का आरोप जड़ते हुए निलंबित किया।

UGC और ब्राह्मणों की चोटी खींचने के विरोध में इस्तीफ़ा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर जाँच बिठायी गई।

उन्हें शामली अटैच किया गया। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शंकराचार्य के बाद अब अलंकार अग्निहोत्री के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया है?

इससे पहले ये सरकार मणिकर्णिका मामले में AI का झूठ बोलकर एफ़आईआर करा चुकी है। एक डरे हुए व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता यही होती है कि वो सबको डराना चाहता है!!!

रिजाइन देने की खबर…

नगर मजिस्ट्रेट ने अपने नाम के आगे लिखा- “इस्तीफा!”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन