Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट 13): COLLEGIUM का उच्चारण कॉलेजियम नहीं है!

ज की तारीख़ में मोदी सरकार के पास हर संवैधानिक संस्थान के पदाधिकारियों को चुनने और नियुक्त करने का अधिकार है लेकिन सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों को चुनने का अधिकार उसके पास नहीं है। यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने अपने पास रखा है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश और चार अन्य सबसे वरिष्ठ जजों की टीम नए जजों का चयन करती है। इस चयनकारी दल को अंग्रेज़ी में कहते हैं COLLEGIUM.

जब 1993 में यह व्यवस्था शुरू हुई और यह शब्द ख़बरों में आया तो हिंदी मीडिया के संपादकों और पत्रकारों के लिए यह एक नया शब्द था। वे इसका कोई हिंदी अनुवाद नहीं खोज सके और इसी शब्द को हिंदी में भी चला दिया।

इन नए शब्द को हिंदी में कैसे लिखना है, यह उनके लिए कोई मसला नहीं था क्योंकि इससे मिलता-जुलता एक शब्द उन सबको बख़ूबी मालूम था – COLLEGE जिसे वे किशोरावस्था से कॉलेज या कालेज बोलते और लिखते आए थे (हालाँकि College का सही उच्चारण कॉलेज नहीं, कॉलिज है)। इसलिए जब उन्होंने देखा COLLEGIUM तो बिना किसी अंग्रेज़ी शब्दकोश का पन्ना पलटे उसका उच्चारण तय कर दिया – कॉलेजियम।

वह दिन है और आज का दिन। हिंदी मीडिया के सारे अख़बार, सभी वेबसाइटें और सारे टीवी चैनल आँख मूँदकर यही लिख-बोल रहे हैं – कॉलेजियम जबकि इसका सही उच्चारण है कलीजिअम। अंग्रेज़ी के किसी भी प्रामाणिक शब्दकोश से आप इस उच्चारण की पुष्टि कर सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि COLLEGE का उच्चारण है कॉलिज लेकिन COLLEGIUM का उच्चारण है कलीजिअम – ऐसा क्यों? तो इसका भी जवाब है। लेकिन यहाँ पर यदि समझाने बैठूँगा तो टिप्पणी बहुत लंबी हो जाएगी और संभव है कि अधिकतर लोगों की यह जानने में कोई रुचि न हो। सो आज की चर्चा यहीं समाप्त करता हूँ।

लेकिन यदि आपमें से कोई वाक़ई यह जानना चाहते हैं कि COLLEGIUM का उच्चारण कॉलेजियम की जगह कलीजिअम क्यों है तो [email protected] पर लिखें। विस्तृत जवाब मिलेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन