Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

कोरोना के चलते फिल्म और टीवी की शूटिंग 31 मार्च तक बंद

मुंबई : कोरोना वायरस के कहर से फिल्म-टीवी से जुड़े लोगों को बचाने के लिए गुरुवार से सभी तरह की शूटिंग को बंद करने का फैसला लिया गया है। यह बंदी 31 मार्च तक जारी रहेगी। सभी निमार्ताओं को अगले तीन दिन का मौका दिया गया है कि वह अगर देश या विदेश में कहीं भी शूटिंग कर रहे हैं तो अपनी यूनिट को वहां से वापस लायें।

फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने स्पष्ट किया है कि ये कदम टेक्नीशियनों की सेहत को ध्यान में रखकर उठाया गया है। 31 मार्च तक पोस्ट प्रोडक्शन, रिर्हल्सल, एडिटिंग, डबिंग के कार्य भी बंद रहेंगे।

उपरोक्त फैसला फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई), इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इंपा), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए), आईएफपीटीसी और गिल्ड के पदाधिकारियों एवं ब्राडकास्टरों की एक अर्जेंट ज्वाईंट मीटिंग इंपा के अंधेरी स्थित कार्यालय में रविवार १५ मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित की गयी बैठक में लिया गया।

इस मीटिंग में आल इंडिया फिल्म एम्प्लाईज कांफिडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट और फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे तथा फेडरेशन के मुख्य सलाहकार और डायरेक्टर एसोसिएशन के अशोक पंडित के अलावा इंपा के प्रेसिडेंट टी.पी.अग्रवाल, एक्सक्यूटिव मेम्बर अभय सिन्हा, सुषमा शिरोमनि और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्युसर एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए) के प्रेसिडेंट संग्राम शिर्के एवं आईएफपीटीसी के जे. डी. मजीठिया , निमार्ता टीनू वर्मा, प्रदीप सिंह तथा गिल्ड के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) में पांच लाख से ज्यादा सदस्य हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मीटिंग में कहा कि निमार्ता उन देशों में अपनी शूटिंग ना करें जिस देश में कोरोना वायरस अपना पैर पसार चुका है। अगर वहां शूटिंग चल रही है तो निमार्ताओं से आग्रह है कि अपनी यूनिट के सदस्यों को मेडिकल परीक्षण के बाद तीन दिनों के अंदर वहां से वापस बुला लें। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा है कि हम अपने मेंबरों की सुरक्षा चाहते हैं। हम निमार्ताओं से आग्रह कर रहे हैं कि तब तक निमार्ता कोरोना वायरस से बचाव के लिये शूटिंग लोकेशन पर एहतियाती उपाय करें और सभी शूटिंग स्थलों पर सैनिटाईजर व मास्क की व्यवस्था करें। साथ ही साफ सफाई पर ध्यान दें।

मुंबई से शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क- ९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन