Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कैंसर और एड्स तरह कोरोना की वैक्सीन मिलना मुश्किल!

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ़ साइंटिस्ट DR. सौम्या स्वामीनाथन की माने तो कैंसर और ऐड्स की तरह कोरोना की वैक्सीन की खोज मुश्किल लग रही है! Dr स्वामीनाथन WHO की उस टीम का नेत्रत्व कर रही हैं , जिसको पूरे विश्व में मौत बाँट रहे कोरोना वायरस की वैक्सीन खोजने की ज़िम्मेदारी दी गयी है!

एक अंग्रेज़ी दैनिक को फ़ोन पर दिए इंटरव्यू में DR. स्वामीनाथन ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर करने, अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट करने की सलाह दी है! उन्होने लोगों को बार बार हाँथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, सार्वजनिक स्थल पर न थूकने की सलाह दी है!

Dr स्वामीनाथन के अतिरिक्त विश्व स्तर पर कई चिकित्सक इस वायरस से बचने के तरीक़े खोज रहे हैं, लेकिन फ़िलहाल ख़ाली हाँथ हैं! पूरे विश्व में क़रीब एक लाख से अधिक लोगों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है और लगभग १८ लाख लोग इस महामारी से संक्रमित हैं!

जब विश्व स्वास्थ्य संगठन इस महामारी को लाइलाज मानकर चल रहा है, ऐसे में भारत के सामने कड़ी चुनौती है! महामारी से बचने के लिए घरों में क़ैद 130 करोड़ जनता की सुरक्षा सिर्फ़ सरकार की ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है! सरकार को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर करने व अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था करनी होगी! तब तक जनता को धैर्य से घरों में क़ैद रहकर सुरक्षित भविष्य की परिकल्पना करनी होगी!!!

श्वेतांक अरुण तिवारी

कन्नौज

उत्तर प्रदेश!

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन