Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली पुलिस के जवानों ने आगरा में कैदी को कराई शापिंग, देखें वीडियो

दिल्ली पुलिस वैसे तो छोटे-मोटे मामलों में किसी को जेल भेजकर अपनी पीठ थपथपा सकती है, लेकिन जब खुद के गुनाहों की बारी आती है तो चुप्पी साध जाती है. इन दिनों भाजपा नेताओं के इशारे पर चलने वाली दिल्ली पुलिस के लिए आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता सबसे बड़े दुश्मन हैं. थोड़ा भी आरोप लगा तो जांच शुरू और फौरन गिरफ्तारी. लेकिन यही दिल्ली पुलिस पेशेवर अपराधियों के साथ बेहद दोस्ताना व्यवहार करती है. इन अपराधियों को नियम-कानून तोड़कर शापिंग कराती फिरती है.

नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखिए. इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के लोग मनोज नामक एक कैदी को आगरा के एक मार्केट में शापिंग करा रहे हैं. जब आगरा के वीडियो जर्नलिस्ट सैय्यद शकील ने सूचना मिलने पर अपना कैमरा आन किया तो दिल्ली पुलिस के पसीने छूट गए. फौरन सारे पुलिस वाले कैदी को लेकर गाड़ी में बैठे और चलते बने. वीडियो में सब कुछ साफ-साफ दिख रहा है. सैय्यद शकील का कहना है कि दिल्ली पुलिस की इस करतूत में आगरा की पुलिस भी शामिल है.

वीडियो लिंक ये है: https://www.youtube.com/watch?v=hSUVcVqxarE

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन