Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

दादा का अंतिम संस्कार कर लौटे पत्रकार प्रशांत सड़क हादसे में दे बैठे अपनी जान

मुंबई में पी7 न्यूज चैनल में काम कर चुके पत्रकार प्रशांत त्रिपाठी दिल्ली में अपने दादा जी का अंतिम संस्कार कर मुंबई लौटे थे। उन्हें नहीं मालूम था कि मुंबई में मौत उनका इंतजार कर रही है। मुंबई के कुर्ला साकीनाका रोड पर हुयी दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस बारे में साकीनाका पुलिस के मुताबिक प्रशांत एक आटोरिक्शा से घर जा रहे थे।

तभी सुभाषनगर, न्यू मिल रोड, कुर्ला पश्चिम में उत्सव शॉप के सामने दूसरे आटोरिक्शा ने तेज गति से टक्कर मार दी। इसमें रिक्शाचालक सिकंदर अब्दुलगमी मोमिन घायल हो गया जबकि पत्रकार प्रशांत त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी रिक्शाचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से मुंबई के पत्रकारों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टीविस्ट
९३२२४११३३५

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन