Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर राजस्थान संपादकीय में बड़े पैमाने पर फेरबदल, इनको मिला प्रमोशन

जयपुर : दैनिक भास्कर अख़बार ने अपने इंटरनल टैलेंट को प्रोत्साहित करने और उनकी क्षमताओं को अगले स्तर पर ले जाने की नीति के तहत राजस्थान संपादकीय टीम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। संगठन की आंतरिक ग्रोथ पॉलिसी के तहत कई वरिष्ठ पदों पर नई नियुक्तियाँ और स्थानांतरण किए गए हैं।

नए आदेशों के अनुसार—

जगदीश विजयवर्गीय

सी. न्यूज एडिटर EmM जयपुर रहे जगदीश विजयवर्गीय को पदोन्नत करते हुए बांसवाड़ा एडिटर बनाया गया है। वे कुछ दिन तक वर्तमान एडिटर नरेंद्र जाट के साथ काम करेंगे और 1 दिसंबर को औपचारिक रूप से बांसवाड़ा का चार्ज संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग अजय रावत को होगी।

नरेंद्र जाट

वर्तमान बांसवाड़ा एडिटर नरेंद्र जाट का स्थानांतरण कर उन्हें कोटा संस्करण की जिम्मेदारी दी गई है। वे 1 दिसंबर को कोटा ज्वाइन करेंगे। उनकी रिपोर्टिंग श्रवण शर्मा को होगी।

सर्वेश शर्मा

कोटा के एडिटर सर्वेश शर्मा का स्थानांतरण अजमेर संस्करण में किया गया है। वे 7 दिसंबर को अजमेर का कार्यभार संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग पहले की तरह लक्ष्मी पंत को ही रहेगी।

आनंद ठाकुर

अजमेर एडिटर आनंद ठाकुर को नई भूमिका में CNN जयपुर ट्रांसफर किया गया है। वे 14 दिसंबर को CNN जयपुर ज्वाइन करेंगे। उनकी रिपोर्टिंग भी यथावत लक्ष्मी पंत को रहेगी।

संगठन ने जगदीश, नरेंद्र, सर्वेश और आनंद को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह बदलाव टीम को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन