Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दूरदर्शन लखनऊ में मीडियाकर्मियों के लिए ढेरों जॉब, करें अप्लाई

लाकडाउन में जहां हर तरफ छंटनी व बंदी का माहौल है, वहीं लखनऊ से एक शुभ खबर है. दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में मीडियाकर्मियों के लिए कई पद खाली हैं. प्रोड्यूसर के दस पद हैं. कैमरामैन, वीडियो एडिटर, कापी एडिटर, असिस्टेंट न्यूज एडिटर समेत कई पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

प्रोड्यूसर 10 पद, कॉपी एडिटर 2 पद, कैमरामैन / कैमरा असिस्टेंट 3 पद, स्टेनोग्राफर 4 पद, सीजी ऑपरेटर 2 पद, असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर 3 पद, वीडियो एडिटर / वीडियो ग्राफर / वीडियो असिस्टेंट 5 पद, ग्राफिक आर्टिस्ट 1 पद और पोस्ट प्रॉडक्शन असिस्टेंट 5 पद पर भर्ती होनी है.

असिस्टेंट न्यूज एडिटर और प्रोड्यूसर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा. न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गेनाइजेशन में तीन वर्षों का अनुभव चाहिए. कॉपी एडिटर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए. साथ ही न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गेनाइजेशन में तीन वर्षों का अनुभव रखने वालों को वरीयता.

कैमरामैन / कैमरा असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और फिल्म एवं वीडियोग्राफी में डिग्री / डिप्लोमा. सम्बन्धित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव. स्टेनोग्राफर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और टीवी एवं रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा. सीजी ऑपरेटर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और कंप्यूटर अप्लीकेशन में सर्टिफिकेट. असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा। सम्बन्धित क्षेत्र में दो वर्षों का अनुभव रखने वालों को वरीयता.

वीडियो एडिटर / वीडियो ग्राफर / वीडियो असिस्टेंट और पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और फिल्म एवं वीडियोग्राफी में डिग्री / डिप्लोमा। सम्बन्धित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव. ग्राफिक आर्टिस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2, ग्राफिक डिजाइन में डिग्री/डिप्लोमा, सम्बन्धित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव.

अप्लाई करने के पहले आधिकारिक रूप से प्रकाशित भर्ती विज्ञापन जरूर देखें और फार्म डाउनलोड कर उसी पर भरें, क्लिक करें- DD Lucknow Job

आवेदन इस पते पर भेजें-

हेड ऑफ न्यूज
दूरदर्शन केंद्र
24-अशोक मार्ग, लखनऊ-226001

किसी अन्य जानकारी के लिए फोन नंबर 0522-2288787 पर बात कर सकते हैं. आखिरी डेट 25 जून 2020 है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन