Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में अव्यवस्था, पर्ची में हेरफेर का आरोप, मीडिया पर पाबंदी!

बांदा। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की बांदा में चल रही हनुमंत कथा के दौरान अव्यवस्था और पर्ची घालमेल के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कथा स्थल पर मीडिया को कवरेज से रोक दिए जाने के बाद पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी गई। आरोप है कि आयोजन समिति के निर्देश पर पुलिस ने मीडिया कर्मियों को अंदर जाने से मना कर दिया और उनसे आयोजक प्रवीण सिंह से अनुमति लेने को कहा गया।

पत्रकारों का कहना है कि कथा आयोजन से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी पहले ही पुलिस मीडिया सेल के माध्यम से साझा की गई थी, इसके बावजूद मौके पर पहुंचने पर मीडिया को VIP गेट से प्रवेश नहीं दिया गया। जब इस पर सवाल उठाए गए तो पुलिस कर्मियों ने साफ तौर पर कह दिया कि उन्हें इस संबंध में किसी आदेश की जानकारी नहीं है और जो निर्देश ऊपर से मिले हैं, उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

इधर, कथा में शामिल होने पहुंचे कई ग्रामीणों ने भी पर्ची वितरण में घालमेल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों की पर्ची लगी, उनकी जगह किसी और को मंच और दरबार तक भेज दिया गया, जबकि कई घंटे इंतजार के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। इससे नाराज लोगों ने आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले इसी स्थल पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जहां सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया। इसके उलट कथा के दौरान मीडिया और आम लोगों के साथ किए गए भेदभाव ने आयोजन समिति और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मीडिया को इस तरह बाहर करना न केवल गलत है, बल्कि यह सच्चाई छिपाने का प्रयास भी माना जाएगा। मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन