Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डीसीएम ब्रजेश पाठक ने “डीएनए विवाद” पर अखिलेश यादव पर किया पलटवार!

अनिल कुमार-

इस बार ब्रजेश पाठक ने निश्चित तौर पर अखिलेश यादव को बुरी तरह पटखनी दी है! पाठक जी के हैंडल पर जिसने भी यह लिखा है, शानदार लिखा है! अखिलेश अपनी दलित, पिछड़ा और अगड़ा विरोधी रवैये से खुद समाप्त हो जायेंगे! उनका अतीत गवाह है कि यादव और मुस्लिम से आगे की उनकी सोच नहीं है! ब्रजेश पाठक ने सपा और अखिलेश को बुरी तरह धोया है!

सत्ता में रहने पर उन्होंने तमाम दलित विरोधी और गैर यादव पिछड़ा विरोधी काम किये हैं! वो दाग इतनी आसानी से छूटने वाले नहीं हैं, चाहे वह कितना भी पीडीए पीडीए खेल लें! अगर उन्हें और उनकी पार्टी के लोगों को लगता है कि अभद्र और गाली ग्लौज की भाषा से वो बड़े बहादुर दिखेंगे तो याद रखें, जनता को झूठ बोलने वाले तो फिर भी चल जाते हैं, लेकिन गुंडे-मवाली नहीं चलते, क्योंकि उन्हें शांति चाहिए होती है, लफंगई नहीं!!

पढ़िए पाठक जी का डीएनए विवाद पर तगड़ा जवाब-


ब्रजेश पाठक-

“अखिलेश यादव जी, आप डीएनए के सवाल पर बहुत भड़के हुए हैं। मैने ये कह क्या दिया कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ख़राबी है, आप आपे से उसी तरह बाहर हो गए जैसे दस साल पहले यूपी की सत्ता से बाहर हो गए थे। आप इस बात को समझिए कि डीएनए में खराबी से हमारा मतलब किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि आपकी पार्टी की राजनीतिक सोच से है। डीएनए में खराबी का मतलब ये है कि आपकी पार्टी की राजनीति की बुनियाद ही जातिवाद और तुष्टीकरण पर टिकी रही है और आज भी टिकी हुई है। समाजवादी पार्टी ने कभी सबका साथ-सबका विकास की बात की ही नहीं। आपकी प्राथमिकता ही हमेशा वोटबैंक की राजनीति रही है, नीतियों और आदर्शों से आपका दूर दूर तक का लेना देना नहीं रहा है। 

मैं आपकी पार्टी के डीएनए में खराबी के मसले को और खुलकर समझा देता हूं। दरअसल मुस्लिम तुष्टिकरण ही आपकी राजनीति का केन्द्रीय हिस्सा रहा है। आप किसी भी राजनीति विज्ञानी से बात कर लें। वो आपको समझा देगा कि आपकी पार्टी का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ है और आपकी पूरी की पूरी राजनीति की दाल-रोटी भी यही है।  वो चाहे शिक्षा नीति हो, नियुक्तियाँ हों या कानून-व्यवस्था के सवाल, आपकी सरकारों ने बार-बार एक ही वर्ग विशेष को खुश करने के लिए बाकी समाज की अनदेखी की है। इससे समाज में विभाजन और अविश्वास की खाई और गहरी हुई है। आपने तो बतौर मुख्यमंत्री अपने सिगनेचर से आतंकियों से जुड़े 14 केस एक साथ वापिस लिए हैं ताकि आपकी पार्टी के मुस्लिम तुष्टीकरण वाले डीएनए को खाद पानी मिलता रहे। ऐसे में मैं अच्छी तरह समझा सकता हूं कि डीएनए पर सवाल उठाने से आप इतने तिलमिलाए क्यों हैं। आपको इतना दर्द क्यों हैं।

आपकी पार्टी का डीएनए तो दलितों के भी खिलाफ रहा है। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बार-बार देखा गया कि दलितों के अधिकारों को कुचला गया, उन्हें राजनीतिक रूप से हाशिए पर रखा गया, और उनके साथ अन्याय की घटनाओं में वृद्धि हुई। यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि एक गहरी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है।

अखिलेश जी, इसलिए जब हम कहते हैं कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ख़राबी है तो हमारा सीधा मतलब है कि यह पार्टी सत्ता के लिए समाज को बाँटने में यक़ीन रखती है। जाति, धर्म और वर्ग को देख कर राजनीति करती है। इसलिए आप कुपित न होइए। हो सके तो खुद को और अपनी पार्टी की सोच को बदलने की कोशिश कीजिए। एक बात और, आपका और आपकी पार्टी का ट्विटर हैंडल जो भी चलाता है और जो भी आपको बड़े बड़े पैराग्राफ वाले बयान लिखकर भेजता है, वो तो इतना नादान है कि उसने आपके जरिए ये कुबूल करवा लिया कि जेपी, लोहिया और राजनारायण जैसे महान नेताओं के समाजवाद को गंदी, पतित और कलुषित गालियों में तब्दील कर देने वाले ये लोग आपके अपने ही हैं। आपने खुद लिखित रूप में ये कुबूल कर लिया है कि आप पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाएंगे। अब भी कोई शक, कोई संदेह बचा क्या कि आपकी पार्टी का डीएनए ही खराब है?

अखिलेश जी, अंत में यही कहूंगा कि अगर आप बदल सकते हैं तो खुद को बदलिए, अपनी पार्टी के डीएनए को बदलिए वरना आज से लेकर 2027 तक और उसके बाद भी आपको अपनी पार्टी का यही डीएनए परेशान करता रहेगा। अभी तो मैं कह रहा हूं, इसके बाद प्रदेश की एक एक गली से, एक एक मोहल्ले से, एक एक गांव, शहर, ज़िले और यहां तक कि एक एक आम व्यक्ति की जुबां से आपकी पार्टी के इस डीएनए का जिक्र फूटेगा। किस किस को गालियां देते फिरेंगे आप? सो अपना चेहरा साफ कीजिए, आईने से मत झगड़िए। 

“उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा,
धूल चेहरे पे थी आइना साफ़ करता रहा।”

सादर


ये पूरा डीएनए विवाद क्या है, जानिये-

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के लिए सपा का मीडिया सेल ये कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है? एफआईआर दर्ज https://www.bhadas4media.com/sp-media-cell-ki-bhasha/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन