Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एवरीव्हेयर टीवी ऑन मोबाइल का मजा लीजिए

वैसे तो मोबाइल पर लाइव टीवी देखना संभव है, यह कोई नई बात नहीं है। पर जैसे-जैसे टेलीविजन के कार्यक्रम घटिया होते जा रहे हैं वैसे-वैसे घरों में केबल कनेक्शन कम हो रहे हैं। वैसे इसका असली कारण केबल कनेक्शन का महंगा होना और हर घर में टीवी की संख्या के आधार पर पैसे (और उस पर जीएसटी भी) लिया जाना है। इस तरह, एक तरफ तो घरों में टेलीविजन कम हो रहे हैं और दूसरी ओर केबल वालों की अपनी दादागिरी और मनमानी होती है।

यह चर्चा काफी रही है कि उत्तर प्रदेश में रवीश कुमार के कार्यक्रम प्राइमटाइम को खास तौर से और एनडीटीवी को आमतौर पर नहीं दिखाना आम बात रही है। ऐसे लोग रवीश को लाइव नहीं देख पाते और चर्चित कार्यक्रमों को पसंद और सुविधा के अनुसार बाद में यूट्यूब पर देखते हैं। ऐसे में यह अच्छी बात है कि आप लगभग मुफ्त में फोन पर भी टेलीविजन देख सकते हैं।

अगर आपके पास टाटा स्काई का कनेक्शन है तो दो फोन या आईपैड (यानी मोबाइल उपकरण) पर मुफ्त में लाइव टीवी देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन पर टाटा स्काई का ऐप्प डाउनलोड करना है और टाटा स्काई के अपने कनेक्शन के पासवर्ड आदि डालकर अपने फोन को टेलीविजन बना सकते हैं।

एवरीव्हेयर टीवी ऑन मोबाइल की यह सुविधा हर जगह तो उपलब्ध है ही पत्नी सास बहू का सीरियल देख रही हों और आपको क्रिकेट मैच देखना हो तो नाराज करने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन पर मैच देख सकते हैं या पत्नी को रसोई में फोन पर सीरियल देखना सीखा दीजिए – टेलीविजन खाली रहेगा। मुझे नहीं पता कि दूसरे डीटीएच प्रोवाइडर यह सेवा देते हैं कि नहीं। इसलिए अपने डीटीएच प्रोवाइडर से पहले पता कर लें। मेरे पासा टाटा स्काई है और मैं टाटा स्काई की इस सुविधा का भरपूर लाभ लेता हूं।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह की fb वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन