Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

चित्रकूट के तीन पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

चित्रकूट में तीन पत्रकारों के ऊपर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को लेकर चित्रकूट प्रेस क्लब के तत्वाधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी अभिषेक आनंद को ज्ञापन सौंपा गया।

चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर पुलिस की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी ने ज़िलाधिकारी को ज्ञापन देने से पहले घटना से रूबरू करवाया और ज़िलाधिकारी से जल्द मामले को खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते पत्रकारों के ऊपर लिखे गए फर्जी मुकदमे को नहीं खत्म किया गया तो एक सप्ताह के भीतर विशाल आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ तो ज़िला प्रशासन व पुलिस की खबरों व पत्रकारवार्ताओं का पूर्णतया बहिष्कार किया जाएगा।

इस मौके पर ज़िलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अध्यक्ष समेत सभी कलमकारों को आश्वस्त किया कि इस मामले की जानकारी एकत्र कर जल्द खुद के स्तर से देखकर इसको खत्म करवाया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने ज़िला प्रशासन को एक सप्ताह का वक़्त दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन