Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

अखबार में फर्जी विज्ञापन देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले हुए गिरफ्तार (देखें वीडियो)

अखबारों में लुभावने विज्ञापन देकर लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का आगरा की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का खुलासा करते हुए आगरा पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इन आरोपियों के पास एक 99 लाख का फर्जी डीडी और एसबीआई का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुन्नीदेवी नामक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अख़बार में पढ़कर लोन के लिए अप्लाई किया। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर से गिरोह के सरगना सागर शर्मा से भगवती सेवा समिति हल्द्वानी के लिए 1 करोड़ रूपए कर्जा लेने हेतु संपर्क किया था। आरोपियों ने पीड़िता को अपने को बैंक कर्मी बताया। आरोपियों ने पीड़ितों को बताया गया कि एक करोड़ का लोन लेने पर दस लाख रुपए कमीशन के देने होंगे।

पीड़िता ने आरोपियों के झांसे में आकर उनके बैंक खातों में 6 लाख रुपए डलवा दिए। जब पीड़िता को मालूम पड़ा कि यह आरोपी बैंक कर्मी नहीं है तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मुकदमा लिखवा दिया। आरोपियों ने पीड़िता को 99 लाख का डीडी देने के लिए आगरा बुलाया। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर आरोपियों को हरिपर्वत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग महाराष्ट्र उत्तराखंड छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तथा यूपी के अलीगढ़ से अपना फर्जी लोन नेटवर्क चलाते हैं। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार सरगना सागर शर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन