Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रंगदारी का विरोध करने पर ही हुई थी ANI के पत्रकार की हत्या, लेखपाल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर | यूपी के फतेहपुर में न्यूज एजेंसी एएनआई के पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने वारदात में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इनपुट है कि मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल लेखपाल सुनील राणा, विपिन पटेल, जितेंद्र उर्फ बबलू पटेल, आशीष कुमार सहित पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

हालांकि, मुख्य आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में नाराजगी भी बताई जा रही है. आपको बता दें कि इस मामले में रंगदारी के विरोध में हत्या की बात सबसे पहले भड़ास4मीडिया ने ही खोली थी, जिसे प्रापर्टी विवाद का रंग दिया जा रहा था.

हिंदुस्तान अखबार की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रंगदारी के विरोध में बुधवार देर रात न्यूज एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की भिटौरा बाईपास स्थित यार्ड में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, बीच बचाव में भाजपा नेता शाहिद खान को भी चाकू मारी गई थी. शाहिद का गंभीर हालत में कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में इलाज जारी है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या में नामजद अक्कू तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ शांतिनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दीवाली की रंगदारी मांगने पहुंचा था, जिसे लेकर हॉस्पिटल संचालक ने दिलीप सैनी को इसकी सूचना दी.

मौके पर पहुंचकर पत्रकार ने आरोपियों को समझाया था. पुलिस भी पहुंची थी. लेकिन मामला शांत हो जाने पर पुलिस लौट गई थी. इसके बाद दिलीप अपने यार्ड में चले गए थे.

इसी बात की खुन्नस में हमलावर रात करीब 12 बजे के आसपास अवैध असलहों और धारदार हथियार के साथ यार्ड पहुंचे और हमला कर दिया. सीओ सुशील दुबे के मुताबिक पांच नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

संबंधित खबर…

मूल खबर…

एएनआई के पत्रकार की चाकू मारकर हत्या – लेकिन ANI में इसकी ख़बर नहीं है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन