Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एएनआई के पत्रकार की चाकू मारकर हत्या – लेकिन ANI में इसकी ख़बर नहीं है!

रणविजय सिंह-

फतेहपुर | यूपी में ANI से जुड़े पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पत्रकार का नाम दिलीप सैनी है.

ये खबर आपको एएनआई पर नहीं मिलेगी. अभी तो नहीं आई है.


राहुल गुप्ता-

फतेहपुर के भिटौरा बायपास क्षेत्र में ANI के पत्रकार दिलीप सैनी और भाजपा नेता शाहिद खान पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने दोनों पर गोली चलाई और चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल दिलीप और शाहिद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान पत्रकार दिलीप सैनी की मौत हो गई, जबकि शाहिद खान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।


16 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना को लेकर सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि प्रापर्टी विवाद की रंजिश में धारदार हथियार के हमले में घायल दिलीप सैनी की मौत हो गई है। इस मामले 9 नामजद और 7 अज्ञात लोगों पर बंधक बनाकर, मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा लिखा गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन