Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एफबी लव दोस्ती धोखा : देखिए मुंबई की एक न्यूज एंकर के साथ मेरठ में क्या हो गया

मेरठ में मुंबई में कार्यरत एक न्यूज चैनल की एंकर के साथ एक युवक ने कई माह दुष्कर्म करने के बाद धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने मेरठ के थाना परतापुर में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरठ में पीडि़ता के साथ थाना में भी पुलिस के सामने मारपीट की गई। मुंबई में मलाड के एकतानगर निवासी एक न्यूज चैनल की एंकर चार महीने पहले फेसबुक पर मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवक गौरव के संपर्क में आई।

इस बीच लगातार चैटिंग के दौरान दोनों ने शादी का भी फैसला कर लिया। गौरव इसके बाद अक्सर मुंबई दौरा लगता रहता था। वह एंकर के फ्लैट में रहने भी लगा। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया।

गौरव ने एंकर को कई बार मेरठ बुलाया लेकिन वह अपना काम छोड़कर नहीं आती थी। गौरव मुंबई में उसके साथ ही रहने लगा। इस दौरान गौरव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। एंकर ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी की। इसी दौरान गौरव एंकर के करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लेकर मेरठ आ गया। एंकर ने जब इसका विरोध जताया तो गौरव ने उसको मेरठ आने को कहा।

एंकर ने 20 अक्टूबर को दिल्ली आने के बाद गौरव से बात की। गौरव ने कल शाम को मेरठ में उसका सामान लौटाने का वादा किया। एंकर कल दिन में मेरठ आ गई और गौरव से संपर्क किया। गौरव ने उसको शाम को परतापुर में मुत्थुट फाइनेंस के आफिस में बुलाया। इस दौरान गौरव ने उसके कुछ आभूषण लौटाए, लेकिन जब एंकर ने सारे लौटाने को कहा तो गौरव नाराज होकर उसके साथ मारपीट करने लगा।

इसके बाद एंकर परतापुर थाना गई और वहां पर गौरव के खिलाफ दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तहरीर दी। इसी दौरान गौरव तथा उसके परिवार के कुछ लोग भी थाना पहुंचे और वहां पुलिस की मौजूदगी में एंकर के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि तहरीर ले ली गई है। अब जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद भी ली जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन