Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस वे पर दो बार उतरा एयरफोर्स का फाइटर प्लेन

 

मथुरा (उ. प्र.) : दिल्ली से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर प्लेन उतारा गया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन ‘विराज-2000 ‘ को यमुना एक्सप्रेस वे पर उतारा गया। 

 

मथुरा (उ. प्र.) : दिल्ली से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर प्लेन उतारा गया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन ‘विराज-2000 ‘ को यमुना एक्सप्रेस वे पर उतारा गया। 

जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स की ओर से इस बात की टेस्टिंग की जा रही थी कि आपात स्थिति में क्या दिल्ली-लखनऊ के बीच एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन को उतारा जा सकता है या नहीं। फाइटर प्लेन की लैंडिंग माइल स्टोन 118 पर की गई। इधर, सुबह-सुबह एक्सप्रेस पर फाइटर प्लेन उतारे जाने के कारण जाम लग गया। दिल्ली जाने वाली गाड़ियां काफी देर तक एक्सप्रेस पर फंसी रहीं। बता दें कि जहां एयरफोर्स के प्लेन की लैंडिंग की गई  है वहां से कुछ दूर पर 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात के बाद गुरुवार तड़के 3 बजे से ही यमुना एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया था। प्लेन लैंडिंग के वक्त सेना के अलावा सिविल पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे । यमुना एक्सप्रेस वे पर उतरता ये लड़ाकू विमान ये सेना के उस ऑपरेशन अभियान का हिस्सा है जो की किसी खुफिया अभियान के तहत सेना ने आयोजित किया था। सेना की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ के बीच ऐसे एक्सप्रेस वे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जहां पर आपात स्थिति में प्लेनों की लैंडिंग कर सकें। इस संबंध में पिछले दिनों एयरफोर्स की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से बात की गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन