Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आपत्तिजनक शब्दों की फेहरिस्त सेंसर बोर्ड ने वापस ली

सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक शब्दों की विवादास्पद सूची वापस ले ली है। गौरतलब है कि पहलाज निहलानी के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये विवादास्पद शब्दों की सूची प्रसारित की गई थी। 

मुंबई में बोर्ड की एक बैठक में अधिकतर सदस्यों का मानना था कि ऐसे शब्दों पर प्रतिबंध लगाने के बजाए इसे फिल्म के संदर्भ में देखा जाए। अधिकतर सदस्यों का सूची वापस लेने पर जोर रहा। बोर्ड अध्यक्ष निहलानी द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध वाली विवादास्पद सूची वितरित किए जाने पर विवाद हो गया था। बाद में इसे रोक दिया गया था। फिल्मकारों ने भी सूची पर एतराज किया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी इस मामले से नाखुश था। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन