Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अनिल कटियाल नाम के इस फ्रॉड ने पुलिसिया सिस्टम की भी पोल खोल दी!

लोकेश राय-

गाजियाबाद में गजब ही हो गया!

एक फ्रॉड खुद को मणिपुर कैडर का रिटायर्ड आईपीएस अफसर बताकर कमिश्नरेट के कमिश्नर और डीसीपी से मिला, उसने एक फ्रॉड के मामले में पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर गलत कार्रवाई की शिकायत की, डीसीपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, बाद में पता चला कि अनिल कटियाल नाम का कोई शख्स 1979 बैच का IPS है ही नहीं, तब जाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन के PRO ने साहिबाबाद थाने ने FIR दर्ज करवाई।

जिसमें फ्रॉड, सरकारी कार्य में बाधा जैसी कई धाराओं में FIR दर्ज कराई है। सूत्र बताते है कि कमिश्नर साहब ने उन्हें दफ्तर में आने के बाद स-सम्मान गाड़ी तक छोड़कर आए थे।


ये वही अनिल कटियाल है जिसने कमिश्नरेट के दो IPS अफसरों को बेवकूफ बनाया था, वो गिरफ्तारी के 13वें दिन आजाद हवा में सांस ले रहा है। गिरफ्तारी वाले दिन पुलिस ने स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस की तरह प्रेजेंटेशन देकर जो डिजिटल एविडेंस दिखाए थे लगता है उसे कोर्ट के समक्ष मजबूती से नहीं रख पाए।

एक फ्रॉड ने साहब के साथ जो किया वो जग जाहिर है लेकिन उसने पुलिसिया सिस्टम की भी पोल खोल दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन