Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली!

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

यूपी के जीएसटी विभाग में अनर्थ के सिलसिले लगातार जारी हैं! एक अफसर की याददाश्त चली गई तो एक अन्य अफ़सर ने ख़ुदकुशी कर ली! अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इस विभाग में कौन सा दबाव है जो यहाँ के मुलाजिम इस क़दर टूट रहे हैं?

कुछ दिनों पूर्व लखनऊ में जीएसटी के एक एडिशनल कमिश्नर स्तर की याददाश्त चली गई, हालत ख़राब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब एक और मनहूस खबर सामने आई है, गाजियाबाद में तैनात जीएसटी के उपायुक्त संजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर 75 में एपेक्स् एमनेस्टी टॉवर के 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. इस महकमे में पसरते दबाव-तनाव का आकलन व निवारण अविलंब आवश्यक है!!

Sanjay Singh

ममता त्रिपाठी-

उत्तर प्रदेश में GST के अधिकारी लगातार आत्महत्या कर रहे हैं…ऐसा क्यूँ हो रहा है? कुछ महीने पहले बुलंदशहर में तैनात GST के ही अधिकारी अनिल माथुर ने भी नोएडा में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली थी। आज संजय सिंह ने नोएडा में बिल्डिंग से छलाँग लगा दी योगी जी ध्यान दें इस विभाग पर, काउंसिलिंग करवाइए…


इसे भी पढ़ें-

पैसा सुख की गारंटी नहीं, वरना जीएसटी कमिश्नर क्यों जान देते! https://www.bhadas4media.com/paisa-sukh-gst-commissioner-life/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन