Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

लेन-देन के विवाद में किडनैप पत्रकार को फरीदकोट पुलिस ने बरामद किया

चंडीगढ़ से किडनैप किए गए हमदर्द वेब चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम निहंग वेशभूषा में कुछ लोगों ने पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर पत्रकार को अगवा किया था।

सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मोहाली की सीआईए टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस बीच, फरीदकोट पुलिस को खबर मिली कि पत्रकार को कोटकपूरा के एक गुरुद्वारे साहिब में लाया गया है, जहां उसके साथ मारपीट की जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्रकार को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसके बाद सीआईए मोहाली की टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

पुलिस ने मामले की आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए पत्रकार गुरप्यार सिंह ने समय रहते कार्रवाई करने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन