Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मोदी के दौरे के ठीक दूसरे दिन अडानी के लिए सत्ता की पूरी ताकत लगा दी गई! देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य जंगलों में पेड़ों की कटाई फिर शुरू कर दी गई है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के ठीक दूसरे दिन से शुरू हुआ है।

आदिवासियों द्वारा तमाम हंगामें और हल्ले के बावजूद हसदेव अरण्य में अदानी की लूट रुकी नहीं है। और अब तो रुकने का सवाल भी नहीं तब जब सत्ता ने अडानी की लूट के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


आलोक शुक्ला-

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नाम पर अदानी राज आया है। पूरी बेशर्मी से जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण का विनाश कर अदानी की लूट के लिए खदानों को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आने के अगले दिन से हसदेव में पेड़ो की कटाई शुरू की जाती है यह महज संयोग नहीं है। सत्ता की पूरी ताकत अदानी की लूट के लिए लगा दी गई है।

जिस परसा ईस्ट केते बासेन और परसा खदान के लिए पेड़ो की कटाई हो रही है उसका बड़ी मात्रा में कोयला अदानी के रायपुर स्थित निजी पावर प्लांट में जा रहा है रिजेक्ट के नाम पर। राजस्थान की सरकार चाहे वह किसी भी दल की रही हो उसने छत्तीसगढ़ के विनाश का ठेका अदानी को दे रखा है।


आलोक पुतुल-

आप चाहें तो इसे महज संयोग कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के ठीक दूसरे दिन से ही हसदेव अरण्य में PEKB के दूसरे चरण के खदान के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है.

राजस्थान सरकार को आवंटित इस खदान को MDO के तहत अडानी को दे दिया गया है.

धरती को छलनी करने का यह नजारा देखें…

ये भी पढ़ें…

CG : हसदेव के जंगलों में कौन सा खजाना है जिसे लेकर मरने-मारने पर उतारू हैं अडानी और आदिवासी? जानिए

फर्जी दस्तावेजों के सहारे अडानी के लोगों ने हथियाया कोल ब्लॉक, रिपोर्ट को लेकर मची हाय तौबा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन