Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया में उछले गैंगरेप कांड को पुलिस ने झूठा करार दिया

धर्मशाला (हिमाचल) में गत दिनों पहले हुए गैंगरेप की जांच में एसआईटी को कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने घटना को झूठा करार दिया है। पुलिस का दावा है कि उसने शिकायतकर्ता तथा  कथित पीडि़ता दोनों को ढूंढ़ निकाला है। 

धर्मशाला (हिमाचल) में गत दिनों पहले हुए गैंगरेप की जांच में एसआईटी को कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने घटना को झूठा करार दिया है। पुलिस का दावा है कि उसने शिकायतकर्ता तथा  कथित पीडि़ता दोनों को ढूंढ़ निकाला है। 

पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा है कि धर्मशाला में कथित दुष्कर्म मामले में शिकायतकर्ता और पीडि़त छात्रा तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे किसी के कहने पर प्रधानाचार्य के पास बलाल्कार की शिकायत लेकर पहुंची थी। पुलिस उस व्यक्ति के नाम का खुलासा जल्द करेगी। वहीं, संबंधित छात्रा  और उसके परिवार ने भी बलात्कार या यहां तक कि किसी मामूली घटना से भी मना कर दिया है। प्रधानाचार्य ने शिकायत लेकर आने वाली युवती को पहचाना है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में यह मामला सामने आया था कि धर्मशाला कॉलेज में किसी छात्रा से गैंगरेप हुआ है और उसकी जान खतरे में है। ऐसी शिकायत किसी युवती ने प्राचार्य से की। प्राचार्य ने जब कहा कि लिखित में दो, तो वह गायब हो गई। बताया जा रहा था कि कथित पीडि़ता के माता-पिता नहीं हैं। यह भी बताया गया था कि उसकी हालत गंभीर है। बाद में ऐसी अफवाहें भी फैली कि पीडि़ता की मौत हो गई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया और एडीजीपी ने जांच की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन