Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रधान संपादक जी 10 प्रतिशत कमीशन के लिए पहले ही स्वीकृति दे चुके हैं!

हिंदी खबर चैनल का फरमान… यूपी के सारे रिपोर्टरों के नाम… आप भी पढ़ें


दोस्तों, नमस्कार.

कोरोना के संक्रमण काल में आप खुद और अपनों का खास ख्याल रखिएगा. मास्क लगाइए, 2 गज की दूरी बनाइए. ये अनिवार्य है.

मैं निम्नलिखित 2 बिन्दुओं पर चर्चा करना चाहता हूँ.

  1. हर संवाददाता को LIVE करवाने पर विशेष ज़ोर देना चाहिए. आप सभी के लिए 5 मिनट (अगर 10 मिनट के हो सकें तो भी चलेगा) LIVE करवाए जाने अनिवार्य हैं. 10 प्रतिशत कमीशन के लिए प्रधान संपादक जी पहले ही स्वीकृति दे चुके हैं.
  2. दुकानदारों, कारखाने वालों, उद्योगपतियों एवं अन्य काम-धंधे से जुड़े लोगों के लिए एक खास सीरीज़ “आत्मनिर्भर व्यापारी” शुरू की जा रही है. इसमें व्यापारिक दिक्कतों, परेशानियों और सुझावों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही इनकी ख़बरों को चैनल पर भी चलाया जाएगा ताकि व्यापारियों को काम-धंधा करने में आसानी हो सके.

इसमें एक ही ज़िले से या अलग-अलग ज़िलों के 4 व्यापारियों को एक साथ LIVE बैठा कर आधे घंटे का डिबेट शो किया जाएगा. इसके लिए प्रति प्रतिभागी 5 हज़ार का शुल्क देना होगा. ये शो अपने चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर LIVE दिखाया जाएगा.

इन दोनों तरह के विज्ञापनों के लिए इनपुट डेस्क के साथी अमित राज और शाम्भवी मिश्रा से संपर्क करें.

सभी साथी 10 प्रतिशत पारिश्रमिक पहले ही काट कर इन विज्ञापनों का शुल्क सिर्फ और सिर्फ कंपनी के बैंक खाते में जमा करवाइएगा. किसी निजी खाते में भेजा गया पैसा आपकी ज़िम्मेदारी होगा, कंपनी को इससे कुछ लेना-देना नहीं होगा.

शुभकामनाएं


(उपरोक्त पत्र हिंदी खबर चैनल के एक मीडियाकर्मी द्वारा भड़ास को उपलब्ध कराया गया है. ज्ञात हो कि हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल नामक शख्स हैं)

इसे भी पढ़ें-

हिंदी खबर चैनल की धंधेबाजी से परेशान लखनऊ की पूरी टीम ने दिया इस्तीफा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन