Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

पत्रकार और लेखक हीरेंद्र झा के मुंबई में आठ बरस पूरे हुए… क्या करोड़पति बन गए?

Hirendra Jha-

आज मुंबई आये आठ बरस पूरे हुए। सपने पहले से बड़े हो गए हैं, रिश्ते पहले से कम रह गए हैं। कहने को कहा जा सकता है कि अमेजन पर मेरी तीन किताबें हैं। Youtube पर मेरे दो टीवी शोज के लिंक हैं। दो फ़िल्में लिख चुका हूँ। आज नहीं तो कल आएगी ही। गांव में सौ पेड़ लगवाए, घर बनाया।

बहुत कुछ ऐसा भी जो पचासों बरसों से उलझा था, उन चीजों को सुलझाया। अब तो हाल ऐसा है कि मेरे बाबूजी तक को लगने लगा है कि मैं करोड़पति हूँ। जबकि ऐसा है नहीं। हाँ ये अवश्य मानता हूँ कि जब बाबूजी को ऐसा लगने लगा है तो एक दिन मैं करोड़पति भी बन ही जाऊँगा।

मुझे लगता है इतनी उपलब्धि बहुत है खुश होने के लिए। पर मैं खुश नहीं हूँ। सच तो ये है कि कोई भी खुश नहीं है। जो जहां है, वहीँ जूझ रहा है। एक फ़रेब को जी रहा है। जीवन ऐसा ही है। जीवन ऐसा भी है। बात पूरी हुई। और हाँ मुंबई में आज आठ साल भी पूरे हुए। बस इतना ही।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन