Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS अमिताभ ठाकुर के कथित कदाचार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी के गृह सचिव को दिए कार्यवाही के निर्देश

लखनऊ : यूपी कैडर के IPS अधिकारी और सूबे के पुलिस विभाग के रूल्स एंड मैनुअल्स महानिदेशक के कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत अमिताभ ठाकुर पर अब कदाचार का आरोप लगा हैl लखनऊ की समाजसेविका और आरटीआई कार्यकत्री उर्वशी शर्मा ने बीते 14 मार्च को अमिताभ ठाकुर के कथित कदाचार की शिकायत भारत सरकार को भेजी थी जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उर्वशी शर्मा की यह शिकायत अब उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दी हैl

बकौल उर्वशी, भारत सरकार के गृह कार्य विभाग के अनु सचिव मुकेश साव्हने ने अमिताभ ठाकुर के कदाचार के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के अनुरोध वाली उनकी शिकायत को मूल रूप में यूपी के गृह सचिव को भेजते हुए समुचित कार्यवाही करने और कृत कार्यवाही से भारत सरकार और उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैंl

उर्वशी ने बताया कि उनके द्वारा अमिताभ ठाकुर के खिलाफ बीते 14 मार्च को भेजी गई शिकायत अमिताभ द्वारा अपने और अपने परिवार को निजी लाभ दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नाम का दुरुपयोग करने के सम्बन्ध में थीl उर्वशी ने बताया कि उनको विश्वास है कि सीएम योगी इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर प्रकरण को नियमानुसार निस्तारित करायेंगेl

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन