Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों को इंसाफ चाहिए, राज्यपाल से गुहार, ज्वॉइंट कमिश्नर को ज्ञापन

अलीगढ़ : पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड के विरोध में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने अध्यक्ष सुबोध सुहृद के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कमिश्नरी पर ज्वांइट कमिश्नर राजाराम को दिया। ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश में हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए एक संस्था का गठन किया जाना चाहिए और मृत पत्रकार जगेन्द्र सिंह के परिवारीजनों को मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

जगेंद्र सिंह हत्याकांड के विरोध में ज्वॉइंट कमिश्नर को ज्ञापन देते अलीगढ़ के पत्रकार

अध्यक्ष सुबोध सुहृद ने कहा कि शाहजहांपुर में मंत्री के काले कारनामों का जब पत्रकार जगेन्द्र ने भंडाफोड़ किया तो उसकी पुलिस के सहयोग से हत्या करा दी गई। मृतक पत्रकार की अगर समय रहते जिला प्रशासन सुन लेता तो शायद आज वह पत्रकार हमारे बीच जीवित होते। एक ऐसी संस्था का गठन किया जाना चाहिए, जो सिर्फ पत्रकारों के उत्पीड़न पर तत्काल न्याय और राहत दे सके। 

महामंत्री आर.पी. शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के नाम दिये गये तीन सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई है कि अलीगढ़ में भी पत्रकारों के खिलाफ फर्जी तरीके से दर्ज किये गये क्रास मुकद्दमों को खत्म किया जाना चाहिए। समय रहते पत्रकारों के ऊपर से मुकदमे नहीं हटाये गये तो अलीगढ़ में भी शाहजहांपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। राज्यपाल के नाम ज्वाइंट कमिश्नर राजाराम को ज्ञापन देने वालों में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष सुबोध सुहृद, महामंत्री आरपी शर्मा, पंकज सारस्वत, प्रदीप सारस्वत, आलोक सिंह, पंकज धीरज, अर्जुन देव वाष्र्णेय, अतिफ उर रहमान, हरी सिंह यादव, मुकेश भारद्वाज, कोमल माथुर, अरून आदि मौजूद थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन