Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया मामले में जागरण ने कुमावत को बलि का बकरा बनाया

नोएडा : मजीठिया वेतनमान को लेकर दैनिक जागरण प्रबंधन का अपने कर्मचारियों पर दमन जारी है। प्रबंधन ने उपमहाप्रबंधक ( एचआर) आर कुमावत पर कई तरह के आरेाप लगाकर उनसे इस्‍तीफा ले लिया है। उनकी इस्‍तीफे की आशंका पहले से ही थी क्‍योंकि वह मजीठिया मामले में प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को परेशान करने के खिलाफ थे। 

इससे पहले उनका काफी काम लीगल विभाग कर रह था। अब जब डीएलसी और सुप्रीम कोर्ट में मामला बुरी तरह फंस गया है तो उन्‍हें बलि का बकरा बनाया गया है। कुमावत के उत्पीड़न की इस खबर पर जागरण में कार्यरत रहे वीरेंद्र दीपक लिखते हैं – 

‘देश में जितने भी अखबार हैं, उनमें सबसे ज्यादा…… संस्थान दैनिक जागरण ही है। मजीठिया मामले में इसके मालिकानों की हरामखोरी का शिकार मैं भी तब हुआ, जब संपादकीय विभाग में 31 साल की सेवा के बाद सन 2०12 में मेरा तबादला अचानक गोरखपुर से जम्मू कर दिया गया। दोस्तो, एक बात जान लो जागरण के मालिकान तब तक किसी को फूटी कौड़ी नहीं देने वाले हैं, जब तक उनके खिलाफ जमकर कानूनी लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की आपसी एकता की सर्वाधिक जरूरत है।

मजीठिया मंच एफबी वाल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन