Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिला डॉक्टर ने पत्रकार तामीर हसन शीबू पर गंभीर धाराओं में दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर की तहरीर पर एक पत्रकार के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले के प्रकाश में आने के बाद से पूरे शहर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला डॉक्टर ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ख्वाजा दोस्त सिपाह निवासी तामीर हसन उर्फ शीबू, जो खुद को पत्रकार बताता है, लंबे समय से उन्हें मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

डॉ. ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्रकार उनके क्लिनिक और आवास पर आकर पत्रकारिता का धौंस दिखाकर पैसों की मांग करता था। अकेले में पाकर वह अश्लील बातें करता और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 को दोपहर 12:45 बजे आरोपी ने एक महिला से फेक कॉल करवाकर गर्भपात कराने का नाटक रचा और उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद डॉक्टर को ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि जब उन्होंने आरोपी के इस अमर्यादित व्यवहार का विरोध किया तो उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में उनके खिलाफ झूठी खबरें चलवाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर डॉक्टर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

डॉ. ने अपने बयान में यह भी लिखा है कि आरोपी की हरकतों से वह मानसिक रूप से इतनी व्यथित हो चुकी हैं कि आत्महत्या जैसा कदम उठाने की स्थिति में आ गई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जांच तेजी से की जा रही है।

देखें एफआईआर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन