Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारस में झोलाछाप डाक्टर ने पत्रकारों को पिटवाया और मुकदमा भी दर्ज करवा दिया

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पांडेपुर स्थित नईबस्ती में तथाकथित डॉक्टर वैद्यनाथ पाल द्वारा सद्गुरु हॉस्पिटल का फर्जी ढंग से संचालन किया जा रहा था। इसकी खबर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया ने चलाई। फर्जी डॉक्टर का मामला मीडिया में आने के बाद सीएमओ द्वारा उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी फर्जी डॉक्टर अपने स्टाफ कर्मचारियों को लेकर नर्सिंग होम के मेन गेट पर ताला बंद कर पीछे के दरवाजे से अपने फर्जी अस्पताल का संचालन कर रहा था।

फर्जी ढंग से अस्पताल का संचालन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग भी मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना जब इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को हुई तो वह भी काफी संख्या में मौके पर पहुंचकर खबर कवरेज करने के साथ विजुअल वाइट बनाने लगे। इससे फर्जी नर्सिंग होम संचालक ने आग बबूला होकर अपने कर्मचारियों के साथ पत्रकारों पर हमला बोल दिया। इससे कई पत्रकार घायल हो गए। घायल पत्रकारों ने कैंट थाने पर पहुंचकर सद्गुरु हॉस्पिटल के संचालक वैद्यनाथ पाल सहित 8 अन्य के खिलाफ कैमरा छीनने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़ित पत्रकारों के अनुसार सद्गुरु हॉस्पिटल का संचालक बीएचयू के यूरोलॉजी में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। अस्पताल के संचालक द्वारा भी कई पत्रकारों के खिलाफ मारपीट रंगदारी के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कैंट थाने में तहरीर दी गई है। सीएमओ वीबी सिंह ने बताया कि सद्गुरु हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। उसके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

फर्जी मुकदमे के विरोध में पत्रकार हुए लामबंद

समाचार कवरेज करने गए पत्रकारों पर कैंट थाना क्षेत्र के पांडेपुर स्थित सद्गुरु हॉस्पिटल के फर्जी संचालक बैजनाथ पाल के करीबी संदीप पाल द्वारा इंडिया न्यूज़ के पत्रकार पंकज चतुर्वेदी, जेके 24×7 न्यूज़ के पत्रकार आकाश यादव, एफएम न्यूज़ के पत्रकार जमील अहमद, गांडीव के पत्रकार अशोक पांडेय, जेके 24X7 न्यूज़ के पत्रकार प्रह्लाद गुप्ता पर हमला करने व करवाने के बाद साजिश के तहत कैंट थाने में तमाम संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर पत्रकारों को प्रताड़ित और परेशान करवाने के मामले में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ा भर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजी जोन बृजभूषण से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

एडीजी जोन ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि इस मामले में एसएसपी आनंद कुलकर्णी की देखरेख में सीओ कैंट विवेचना करेंगे। इसके पूर्व पत्रकारों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी से मिलने का प्रयास किया था। परंतु एसएसपी के मौजूद न होने पर एसपी प्रोटोकॉल से पत्रकारों ने मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। एसपी प्रोटोकॉल ने निष्पक्ष विवेचना कराने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों ने कैंट सीओ डॉ अनिल कुमार से भी मुलाकात की। मुकदमे के विवेचक सीओ कैंट ने कहा कि मुकदमे से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराएं, विवेचना निष्पक्ष होगी। एडीजी व एसएसपी से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संयोजक विनय कुमार मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा, पूर्वांचल प्रभारी पवन कुमार त्रिपाठी, पूर्वांचल संयोजक डॉक्टर साजिद अंसारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष पवन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, वीरेंद्र पांडेय, जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी, जिला महासचिव आफताब आलम, जिला संगठन मंत्री कृष्णा सिंह, मीडिया मंडल प्रभारी राजीव सेठ, तहसील अध्यक्ष युसूफ खान, राम बाबू यादव, मंसूर आलम, राजू प्रजापति, विवेक कुमार पांडेय, अविनाश पांडेय, विनीत श्रीवास्तव, प्रहलाद गुप्ता, अशोक पांडेय, अनुज जायसवाल, विवेक यादव, मोहम्मद कैफ, आकाश यादव, जमील अहमद, पंकज पांडेय, जाहिद अली, गौरव शुक्ला, इमरान खान, सन्तोष सिंह, राजेश सिंह, कमाख्या पांडेय, दिलीप सिंह, भरत निधि तिवारी, विनय पांडेय, कमलेश केसरी, राजकुमार मिश्रा, रवि प्रकाश बाजपाई, संजल प्रसाद, लोकेश पांडे, दिलीप प्रजापति, मनीषरावत, आनन्द तिवारी, सोनू कुमार, सुधीर गुप्ता, वासिफ खान, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन