Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

अवैध शराब बेचते पत्रकार गिरफ्तार, देखें तस्वीर और पुलिस की प्रेस रिलीज

पत्रकारिता की आड़ लेकर लोग हर तरह के धतकरम करने लगे हैं. कई पत्रकार अपने संरक्षण में अवैध शराब बिकवाते हैं तो कुछ पत्रकार खुद ही अवैध शराब बेचने तक का कारनामा कर रहे हैं. जो पुलिस से सेटिंग कर नहीं चलते, वे धरे जाते हैं. बाकी सब मौज मजे में रहते हैं.

मामला राजस्थान के झुंझनू जिले का है. यहां एक पत्रकार अवैध शराब बिक्री में पकड़ा गया है. झुंझुनू जिले की सिंघाना थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इत्तला मिली थी कि सिंघाना थाना इलाके के हीरवा गांव में अवैध शराब बेची जा रही है. बुहाना वृत्ताधिकारी ज्ञान सिंह के सुपरविजन तथा सिंघाना थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. हीरवा गांव में दबिश दी गई तो वहां पर राजपूत मोहल्ले में दो जनें अवैध शराब बेचते हुए मिले. इनमें से एक गांव का अजीत सिंह पुत्र कुशाल सिंह राजपूत तथा एक अतुल कुमार पुत्र शिव कुमार महाजन था. दोनों के पास से अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतुल कुमार अग्रवाल खुद को प्रात:काल समाचार पत्र का संवाददाता बता रहा है जिसे लेकर पूछताछ और अनुसंधान चल रहा है। लेकिन एक पत्रकार द्वारा अवैध शराब के धंधे में लिप्त पाए जाने पर साफ हो गया है कि अब इस सेवा के काम में भी कैसे कैसे लोग आ गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पत्रकार अतुल कुमार की आडियो क्लिप और वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है जिसमें वह शराब के ठेके को लेकर आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम का नाम लेता नजर आ रहा है तो वहीं एक वाहन छुड़वाने के लिए झुंझुनू जिले के एक वृत्ताधिकारी का नाम लेकर 30 हजार रुपए मांग रहा है.

पत्रकारिता की आड़ में ब्लेकमेलिंग का अतुल कुमार अग्रवाल का कोई नया काम नहीं है. इससे पहले भी चिड़ावा कस्बे में एक मिठाई विक्रेता को ब्लेकमेलिंग करने के मामले में साक्ष्य के साथ अतुल कुमार की थाने में शिकायत हुई थी लेकिन बाद में अतुल कुमार अग्रवाल ने लिखित माफी मांगकर मामले को निपटा लिया था. वहीं गुढ़ागौड़जी एक के निजी अस्पताल को भी ब्लेकमेलिंग की कोशिश में इसका नाम आ चुका है.

कुछ सालों पहले ही अतुल कुमार अग्रवाल ने यू ट्यूब और व्हाट्स एप पर पोस्ट डालकर या फिर दूसरी पोस्टों को फॉरवर्ड कर अपनी पत्रकारिता शुरू की. अतुल कुमार अग्रवाल वर्तमान में कई स्थानों से प्रकाशित दैनिक प्रात: काल पेपर का झुंझुनू ब्यूरो चीफ है.

पढ़ें पुलिस की प्रेस रिलीज-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन