Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जिग्‍नेश मेवाणी ने ‘रिपब्लिक टीवी’ का माइक हटवाया, नाराज पत्रकारों ने किया बहिष्‍कार

पहली बार विधायक बने दलित नेता जिग्‍नेश मेवाणी चेन्नई में टीवी पत्रकारों से उलझ गए। वे यहां कायदे-मिल्‍लत इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मीडिया स्‍टडीज में एक प्रेस कांफ्रेंस में बोलने वाले थे। इसमें अखबार के साथ ही टीवी पत्रकार भी आमंत्रित थे। जिग्‍नेश रिपब्लिक टीवी का माइक देखकर भड़क गए और उसे हटाने को कहा। उन्‍होंने रिपब्लिक टीवी के पत्रकार को भी बाहर जाने के लिए कहा। इससे नाराज विभिन्‍न न्‍यूज चैनलों के पत्रकारों ने एकजुट होकर जिग्नेश का ही बहिष्‍कार कर दिया और बाहर चले गए।

दरअसल प्रेस कांफ्रेंस से ठीक पहले जब टीवी चैनल के पत्रकार अपने-अपने माइक टेबल पर रख रहे थे, इसी दौरान जिग्‍नेश को रिपब्लिक टीवी का माइक दिख गया। इसके बाद वह भड़क गए। वह कहने लगे, ‘रिपब्लिक टीवी का रिपोर्टर कौन है? मैं रिपब्लिक से बात नहीं करना चाहता।’ इस बीच, कुछ पत्रकारों ने स्थिति को सामान्‍य बनाने की कोशिश करते हुए उनसे कहा क‍ि यह महज बाइट लेने के लिए है, विशेष इंटरव्‍यू के लिए नहीं।

तब जिग्‍नेश ने कहा कि रिपब्लिक टीवी के साथ बात न करने की उनकी नीति है। दलित नेता ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा, ‘मैं सवालों का जवाब नहीं दूंगा। पहले माइक हटाइए।’ इसके बाद टाइम्‍स नाउ के रिपोर्टर शब्‍बीर अहमद ने जिग्‍नेश से कहा, ‘आप ऐसी मांग नहीं कर सकते हैं। हमलोग ऐसा प्रेस कांफ्रेंस नहीं चाहते हैं। आप जा सकते हैं।’ अन्‍य पत्रकारों ने भी रिपब्लिक टीवी के पत्रकार के साथ एकजुटता दिखाई। ज्ञात हो, जिग्‍नेश इससे पहले रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्‍वामी की खिल्‍ली उड़ा चुके हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन