Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फोकस चैनल के मालिक नवीन जिंदल और उनके बेटे-बेटी-पत्नी के खिलाफ ईडी ने फेमा के तहत केस दर्ज किया

फोकस न्यूज चैनल के मालिक और कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पर इनफोरसमेंट डायरेक्टोरेट यानि ईडी ने केस दर्ज कर लिया है. इनके चार परिजनों के खिलाफ भी ईडी ने मामला दर्ज किया है. ऐसा रिजर्व बैंक को जानकारी दिए बिना सिंगापुर के बैंक में बैंक खाता खोलने के कारण किया गया है. निदेशालय जल्द ही इन सभी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगा. जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें नवीन जिंदल के अलावा उनकी पत्नी शालू जिंदल, बेटी यशस्विनी और बेटे वेंकटेश हैं. इन सभी के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय को फाइनेंसियल इंटेलिजेस यूनिट से सूचना मिली थी कि नवीन जिंदल और उनके परिजनों ने सिंगापुर के एक प्राइवेट बैंक में साल 2010 में खाते खुलवाए थे. एफआईयू की रिपोर्ट में इन बैंक खातों के बाकायदा नंबर भी भेजे गए थे. सूचना के आधार पर ईडी ने रिजर्व बैंक से पता किया कि नवीन जिंदल और उनके परिजनो के इन बैंक खातो की उसके पास कोई सूचना है, तो आऱबीआई ने साफ तौर पर इनकार कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, सिंगापुर के प्राइवेट बैंक जूलियस बीर एंड कंपनी में अकाउंट खुलवाते वक्त चारों अकाउंट दस-दस हजार डॉलर जमा कराए गए थे. प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहता है कि इन खातो में जिंदल ने कब कब कितना पैसा जमा कराया, इस खाते में पैसा कहां-कहां से आया, भारत के किन बैंकों से इस खाते में पैसा गया और इस पैसे का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया, इस समय खाते में कितना पैसा है और इस बारे में जिदल ने आरबीआई को सूचना क्यों नहीं दी.

ये तमाम ऎसे सवाल हैं जिनका जवाब ईडी जिंदल से जानने की कोशिश करेगा. उधर, नवीन जिंदल की कंपनी जेएसपीएल का कहना है कि कुछ भी गलत नहीं किया गया है. सब कुछ अधिकारिक तौर पर है हुआ. जिंदल का बहुत सा कारोबार विदेशों में भी है. नोटिस मिलने पर जांच एजेंसियों को जवाब दे दिया जाएगा. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने नवीन जिंदल के खिलाफ कोयला घोटाला मामले में भी लगभग आधा दर्जन केस दर्ज कर रखा है, जिनकी जांच जारी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन