Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से एचटी के चार मीडियाकर्मियों की मौत

बेहद दुखद खबर यमुना एक्सप्रेसवे से आ रही है. यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चार मीडियाकर्मियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. दिल्ली से आगरा जा रहे चार लोग मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गये. दो कारों की टक्कर में चारों लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं.

मृतकों के नाम दिव्यांशु निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली, उमेश सिंह निवासी मयूर विहार (मूल निवासी बलिया), नकुल शुक्ला और मनोज कुमार. ये लोग हिंदुस्तान टाइम्स दिल्ली के मीडियाकर्मी हैं. चारों सरकुलेशन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. उमेश सिंह हिंदुस्तान टाइम्स के जोनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. नकुल, मनोज और दिव्यांशु एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत थे. हादसा मथुरा के पास हुआ. दिल्ली से आगरा जा रही स्विफ्ट कार (डीएल 9 सी क्यूएस 1379) बेकाबू होकर पलट गई. इसमें सवार चारों मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल तक लाने से पहले इन सभी ने एक-एक कर दम तोड़ दिया. इनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई थी. दूसरी कार में सवार तीन लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये हादसा भी टायर फटने के कारण हुआ. पिछले कुछ दिनों में ही इस एक्सप्रेसवे पर एक डीएसपी, दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. बीती रात चार मीडियाकर्मियों की मौत के बाद अब इसे लोग यमराज-वे मानने लगे हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन