Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपी में जंगलराज : एएसपी के सामने कोतवाल ने कैमरा बंद कराया और पत्रकार को बेइज्जत किया

सेवा,

माननीय मुख्यमंत्री जी
श्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश शासन (उ.प्र.)
पांच कालीदास मार्ग, लखनऊ

विषयः- कन्नौज सदर कोतवाली प्रभारी द्वारा पत्रकार से अभ्रदता करने के संबंध में

महोदय,

सेवा,

माननीय मुख्यमंत्री जी
श्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश शासन (उ.प्र.)
पांच कालीदास मार्ग, लखनऊ

विषयः- कन्नौज सदर कोतवाली प्रभारी द्वारा पत्रकार से अभ्रदता करने के संबंध में

महोदय,

आपको अवगत अवगत कराना है कि दिनांक 19/10/14 को कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। इसकी सूचना पर मैं और मेरा कैमरामैन समाचार कवरेज करने के लिये कोतवाली पहुंचे। वहां पर खबर कवरेज करने के लिये कैमरा चालू किया। इस पर कोतवाली प्रभारी लल्लन सिंह ने बदतमीजी से पेश आते हुये कैमरा बंद करा दिया और अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुये पूरे स्टाफ के सामने बेइज्जत किया।

वहां पर एएसपी सुभाष शाक्य भी मौजूद थे। वह पूरे मामले पर चुप्पी साधे रहे। कोतवाली प्रभारी ने मुझे एएसपी के सामने कोतवाली में दोबारा न दिखने की धमकी दी। जब मैंने इस बात का विरोध किया और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही तो एएसपी साहब ने मामले को दबाने का प्रयास किया, मगर कोतवाल को एक भी शब्द भी नहीं कहा।

महोदय कहा जाता है कि वीआईपी जिला कन्नौज के पत्रकारों की सूबे में एक अलग साफ-सुथरी छवि है, जिसका श्रेय आपको जाता है। यहां के पत्रकारों के सुख-दुख में आप हर समय तत्पर रहते हैं। इसके बाद भी एक न्यूज चैनल के पत्रकार को एएसपी और पूरे स्टाफ के सामने कोतवाली में प्रभारी द्वारा बेइज्जत करना बड़ी शर्मिंदगी की बात है। महोदय आप ही बताएं कि ऐसे अफसर जनता से किस तरह पेश आते होंगे। महोदय कोतवाल के इस रवैये से मेरी गरिमा को ठेस पहुंचा है। इस तहर के अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। अतः आप उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। महोदय यदि जरूरत पड़ी तो मैं पूरे घटनाक्रम की सीडी उपल्बध करा दूंगा।

प्रार्थी
नीरज श्रीवास्तव
न्यूज नेशन, कन्नौज          
मो. 9044494002

प्रतिलिपि निम्न को प्रेषित
1-पुलिस महानिदेश, लखनऊ (उ.प्र.)
2-पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर (उ.प्र.)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन