Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार के घर चोरी मामले में बागपत पुलिस की सुस्त कार्यवाही के खिलाफ मीडियाकर्मियों का धरना

बागपत कलक्‍ट्रेट पर धरनारत पत्रकारों से वार्ता करते डीएम व एसपी

बागपत पुलिस की सुस्त कार्यवाही के खिलाफ पहली फरवरी को बागपत के सभी मीडियाकर्मियों ने धरना दिया. ज्ञात हो कि दैनिक जनवाणी के प्रभारी अमित पंवार के आवास पर 13 जनवरी की रात में तकरीबन 8 लाख रुपये की चोरी हुई थी. इस घटना का बागपत पुलिस द्वारा अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है. इसके विरोध में जिले के समस्त पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बागपत कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया. धरने के दौरान उपजा के जिलाध्यक्ष व हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ नाजिम आजाद ने बताया कि पहले भी पुलिस कप्तान व जिलाधिकारी बागपत से मिलकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की गई थी. परंतु 17 दिन गुजर जाने के बाद भी बागपत पुलिस आश्वासन देने के अलावा और कुछ नहीं कर पाई.

धरने में शामिल हुए उपजा के प्रदेश महामंत्री रमेश जैन ने जानकारी दी कि उपजा का प्रतिनिधिमंडल लखनउ में डीजीपी व एडीजी से मिलकर बागपत पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसका भी अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला. इसके चलते पत्रकारों को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा. दोपहर को डीएम और एसपी धरनारत पत्रकारों के बीच पहुंचे और चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया. बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आग्रह पर पत्रकारों ने एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर तय समय में घटना का खुलासा नहीं किया गया तो पत्रकार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे. एक सप्ताह में खुलासा नहीं होने पर एसपी ने बागपत कोतवाल को भी हटाने का भी आश्वासन दिया.

पत्रकारों के धरने में रालोद और बसपा विधायक के साथ-साथ जाट महा सभा, बागपत बार एसोसिएशन, सर्व सुधार समाज आदि संगठनों के लोग भी शामिल हुए और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की. धरने में उपजा के अलावा बागपत प्रेस क्लब, इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब, बागपत फोटो जनर्लिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए. इस दौरान जागरण के ब्यूरो चीफ योगेश चौहान, उजाला के प्रभारी अवधेश पचौरी, पंजाब केसरी के प्रभारी बाबर जैदी, सहारा टीवी के अनवर बेग, मनुदेव उपाध्याय, गौरव तोमर, नरेश तोमर, फोटो सिंह धामा, विश्वबंधु शास्त्री, राजवीर तोमर, राजीव पंडित, जहीर हसन, यशवीर सिंह, कुलदीप चौहान, महबूब अली, विपुल जैन, कपिल त्यागी आदि सैंकडो पत्रकार मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन