Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को नाकाफी मदद

वाराणसी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लेकर की गयी घोषणा के सम्बन्ध में शुक्रवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल कमिश्नर नितीन रमेश गोकर्ण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दो भाग में बांट दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को घटना, दुर्घटना होने पर 20 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जबकि उनके घोषणा पत्र में गैर मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए नाकाफी मदद की बात कही गयी है।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या कम है जबकि गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर समाज की सेवा करता है। अत: मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह अपने घोषणा पत्र पर पुन: विचार करे। इस सन्दर्भ में कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि उनकी बात सीएम तक जरूर पहुंचाई जायेगी। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पाठक ने की। इस दौरान खबर विजन अख़बार के संपादक विनय कुमार मौर्या, मुकेश मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, सोनू सिंह, विरेन्द्र उपाध्याय , बृजेश कुमार ओझा, पवन त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, चंद्रमोहन सिंह, भरतनिधि त्रिपाठी, दीपू अग्रहरी, संजय चौरसिया, उमाशंकर वर्मा, राजीव सेठ आदि पत्रकार शामिल रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन